Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Review | किस किसको प्यार करूं 2 ट्रेलर रिव्यू

By: ujalaresult

On: Saturday, November 29, 2025 1:35 PM

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Review
Google News
Follow Us

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Review: इंडियन सिनेमा के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर लौट आए हैं और इस बार भी वो अपनी शानदार कॉमेडी और फनी एक्सप्रेशनंस से आपको खूब हंसाने और एंटरटेन करने वाले हैं. जी हां अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनने वाली किस-किस को प्यार करूं 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और शादियों के इस सीजन में कपिल शर्मा शादियों का एक ऐसा चक्रव्यूह लेकर आए हैं.

जिसमें कॉमेडी का धमाका भी देखने को मिलेगा और कपिल की वही गोल्ड क्लास वाली कॉमेडी टाइमिंग भी. सबसे पहले बता दें आपको कि ट्रेलर की लेंथ लगभग 2 मिनट 30 सेकंड की है. लेकिन ट्रेलर, शॉट, क्रेज और सीधा पंच लाइंस मोड पर चलता है. पहले 30 सेकंड में ही समझ आ जाता है कि कपिल शर्मा की लाइफ एक बार फिर बर्बाद होने वाली है.

पर इस बार उनकी तीन नहीं चार बीवियां एक साथ नजर आएंगी. पर इस बार ट्विस्ट यह है कि हर बीवी अलग-अलग रिलीजन से है. मतलब एक तरफ मंदिर की घंटी तो दूसरी तरफ अजान, एक तरफ गुरुद्वारा तो वहीं बीच में बेचारा कपिल शर्मा. यानी एक दिल, चार बीवियां, अनलिमिटेड झूठ और नॉन-स्टॉप कंफ्यूजन.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Review
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Review

बस यही है इस ट्रेलर का मेन मसाला. कपिल शर्मा की कॉमेडी टाइमिंग शार्प और पैसा वसूल होने वाली है. उनके फनी और झूठ वाले एक्सप्रेशंस आउटस्टैंडिंग नजर आ रहे हैं, तो वहीं यहाँ पर सारकाज्म और ह्यूमर का तो तड़का ही लगने वाला है. मनजोत सिंह के साथ भी उनकी केमिस्ट्री अच्छी नजर आ रही है. वहीं असरानी सर का कैमियो भी इमोशनल कर देने वाला होगा.

उनकी कॉमेडी यानी कि फिल्म में पुरानी फैमिली कॉमेडी का तड़का लग गया. बता दें आपको कि इस ट्रेलर की वाइफ भी वैसी ही है जैसा इसका फर्स्ट पार्ट था. लाइट कॉमेडी, शानदार सॉन्ग्स, शादियां और ओवर द टॉप सिचुएशंस. पर इस बार स्केल काफी बड़ा होने वाला है और फिल्म की लोकेशनेशंस, कॉस्ट्यूम्स सब कलरफुल वेडिंग सीजन के साथ मैच कर जाएगा.

यानी इस बार शादियों के सीजन में कपिल शर्मा आपको एक क्लीन फनी और स्ट्रेस बस्टर कॉमेडी का प्रॉमिस देने आ रहे हैं, तो मुझे तो ये ट्रेलर बेहद ही फनी और दमदार लगा जो कि इस फिल्म के लिए मेरी एक्साइटमेंट को डबल कर चुका है. बाकी अब 12 दिसंबर को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म कितनी फनी और शानदार होगी. वैसे ट्रेलर आपको कैसा लगा हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment