Masti 4 Box Office Collection Day 2: आज हम बात करने वाले हैं रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय, आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 के भी 2 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज़ हुई एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाफ जावेरी ने.
इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में एक बार फिर से विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, अफताब शिवदानी की तिगड़ी देखने को मिल रही है. साथ ही साथ इस फिल्म में तुषार कपूर और अरशद वारसी की भी एंट्री हो चुकी है, तो आपको बता दें कि मस्ती सीरीज का यह चौथा भाग है, जहां पहला पार्ट हिट रहा था, दूसरा सुपरहिट और तीसरा डिजास्टर.
अब यहां पर सबको लगा था कि इस फिल्म की एक बड़ी फ्रेंचाइजी है तो शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बढ़िया ओपनिंग लेगी, लेकिन मैंने आपको कल ही बता दिया था कि फिल्म को लेकर ज्यादा बस नहीं और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाएगी, और जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसा ही हुआ फिल्म के जो फर्स्ट डे कलेक्शन है वो तो कम रहे साथ ही साथ दूसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में एक गिरावट देखने को मिल चुकी है.

हालांकि इसके पीछे का सबसे बड़ा रीजन है कि फिल्म को जो रिव्यूज मिले हैं वो काफी खराब है। जी हां दोस्तों क्रिटिक्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म को बुरी भली कहा जिसके चलते ही दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन पे एक बड़ा असर देखने को मिल रहा है. हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट भी 70 करोड़ का है और इस फिल्म को दुनिया भर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है.
अब अगर बात करें इस फिल्म के दो दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि मस्ती 4 ने रिलीज़ होते ही अपने पहले दिन 3 करोड़ 12 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया, जो कि एक तरह से डीसेंट ओपनिंग रही, लेकिन अगर बात करें सेकंड डे की, तो आपको बता दें कि इस फिल्म को दूसरे दिन मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो पहले दिन से भी कम है.
साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक थोड़ी सी गिरावट आ चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मस्ती 4 अपने दूसरे दिन लगभग 2 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है और इसी के साथ मस्ती 4 का शुरुआती दो दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 5 करोड़ 62 लाख का हो रहा है तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ 73 लाख रूपये रहा.
Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 2
बता दें तो फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाई नहीं की, जी हां इस फिल्म का जो ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन है वह सिर्फ 1 करोड़ 50 लाख रूपये के रेंज में हो रहा है और इसी के साथ मस्ती 4 का शुरुआती दो दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो रहा है 8 करोड़ 23 लाख रूपये. तो फिल्म का बजट जहां 70 करोड़ बताया जा रहा है उस हिसाब से इस फिल्म ने दो दिनों में बहुत ही कम कमाई की.
अब कल है संडे तो उम्मीद करते हैं कि कल इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल देखने को मिल जाए. बाकी मंडे से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव कर पाएगी या नहीं वो थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है. हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कलेक्शन करना होगा. तो आपको क्या लगता है मस्ती 4 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




