Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 13: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में धनुष के साथ हमें देखने को मिल रही है कृति सेनन.
वैसे तो यह बॉलीवुड फिल्म है जिसे हिंदी में बनाया गया है, लेकिन ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब होकर 28 नवंबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब पूरे 13 दिन हो चुके हैं. आपको बताना चाहूंगी इस फिल्म का टोटल बजट 95 करोड़ का था. लेकिन ये फिल्म दुनिया भर में 150 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का कलेक्शन अब तक कर चुकी है.
धुरंधर जैसा एक बड़ा तूफान सामने है, लेकिन इस फिल्म की कमाई फिर भी कम स्क्रीन्स पर अच्छी खासी होती जा रही है. अगर बात करें यहां पर तेरे इश्क में फिल्म के अब तक के यानी कि 13 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें तेरे इश्क में फिल्म ने शुरुआती 11 दिनों के अंदर ही 104 करोड़ 98 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 12वें दिन 2 करोड़ 83 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेज से कमाए. हालांकि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी सी ड्रॉप हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी कल के मुकाबले आज हल्की-फुल्की गिरावट है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने 13वें दिन लगभग 2.5 करोड़ रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 13 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 110 करोड़ 31 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 132 करोड़ 99 लाख रूपये रहा.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 5
बता दें फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर चुका है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का 13 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 152 करोड़ 16 लाख रूपये का हो चुका है.
जी हां फाइनली ये फिल्म दुनिया भर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का टैग मिल चुका है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




