The Raja Saab First Song Release: आज हम बात करेंगे पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राजा साहब के फर्स्ट सॉन्ग के बारे में, तो इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मारुति ने और इस फिल्म में प्रभास के साथ में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन हमें देखने को मिलेगी.
अब आप सब जानते हैं कि प्रभास के राजा साहब रिलीज होंगे 9 जनवरी 2026 में और फिल्म को रिलीज होने में अभी भी डेढ़ महीने का लगभग समय बाकी है. ऐसे में इस फिल्म का जो फर्स्ट ट्रेलर है वह तो ऑलरेडी रिलीज हो चुका था और ट्रेलर को पब्लिक ने बहुत ज्यादा पसंद भी किया था लेकिन फाइनली कल इस फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है.
जी हां आपको बता दें कि राजासाब का टाइटल ट्रैक लगभग पांच भाषाओं में रिलीज है और मैंने सभी भाषाओं में इस सॉन्ग को सुना और सच कहूं तो यहां पर राजा साहब का टाइटल ट्रैक सुनने में काफी बढ़िया लग रहा है. हालांकि इसके हिंदी लिरिक्स उतने खास नहीं है लेकिन अगर आप इसके तेलुगु वर्जन को सुनोगे तो बहुत बढ़िया गाना बनके तैयार हुआ है.

वैसे सॉन्ग के म्यूजिक काफी धमाकेदार है जिस पे आपको डांस करने का मन करेगा, लेकिन सबसे बढ़िया चीज जो मुझे इस सॉन्ग में लगी वो थे इसके विजुअल. जी हां गाने को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर शूट किया है और इस सॉन्ग में प्रभास के जो लुक्स है वो भी काफी कमाल के लग रहे हैं. वैसे भी प्रभास की पिछली फिल्मों में हमने उन्हें डांस करते नहीं देखा. लेकिन यहां पर राजा साहब के टाइटल ट्रैक में प्रभास का डांस देखकर भी काफी अच्छा फील हो रहा है.
इसका टीजर भी बढ़िया था. ट्रेलर को भी पब्लिक ने बढ़िया रिस्पांस से दिया और अब फर्स्ट सॉन्ग भी काफी शानदार है. तो फिल्म को लेकर जो ऑडियंस के बीच में पॉजिटिविटी है वह दिन पे दिन बढ़ती जा रही है और पूरी उम्मीदें हैं कि जब यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से बड़ी ओपनिंग लेगी.
Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4
तो मुझे तो फिल्म का टीजर, ट्रेलर, सॉन्ग सब कुछ पसंद आया. अब इंतजार है 9 जनवरी का जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. वैसे आपको राजा साहब का ये सॉन्ग पसंद आया या नहीं? कमेंट में जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




