Andhra King Taluka Box Office Collection Day 3 | आंध्रा किंग तालुका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, November 29, 2025 2:10 PM

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 3: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म आंध्रा किंग तालुका के 3 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म आंध्रा किंग तालुका, जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं राम पोथिनेनी, उपेंद्र भाग्यश्री बोरसे, राव रमेश और मुरली शर्मा.

वैसे तो यह एक तेलुगु फिल्म है लेकिन इस फिल्म को कन्नडा में भी डब करके इस गुरुवार यानी कि 27 नवंबर को रिलीज किया था. बताना चाहूंगी फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिले जिसके चलते इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बढ़िया मिली.

साथ ही साथ फिल्म के सेकंड डे के कलेक्शन में भी अच्छा खासा होल्ड देखने को मिला और तीसरे दिन तो इस फिल्म की कमी दूसरे दिन से भी काफी ज्यादा बेहतर हो रही है, तो अगर बात करें रामपोथीनेनी यानी कि आंध्रा किंग तालुका के शुरुआती तीन दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें 60 करोड़ के बजट में बनी आंध्रा किंग तालुका ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 5 करोड़ 32 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं सेकंड डे इस फिल्म के कलेक्शन में एक अच्छा खासा ड्रॉप देखने को मिला और फिल्म ने दूसरे दिन 3 करोड़ 6 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 3
Andhra King Taluka Box Office Collection Day 3

हालांकि आज सैटर डे होने की वजह से फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो तो कल की ही तरह है, लेकिन आफ्टरनून इवनिंग और नाइट की बुकिंग कल के मुकाबले आज थोड़ी बेहतर है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका अपने तीसरे दिन लगभग 3 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है.

और इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 12 करोड़ 10 लाख का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ 48 लाख रूपये रहा. फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ 16 लाख का अब तक हुआ है. इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का सिर्फ शुरुआती तीन दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 19 करोड़ 64 लाख रूपये हो रहा है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2

तो फिल्म का बजट जहां 60 करोड़ रूपये है, उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने तीन दिनों में डीसेंट कमाई की है और कल संडे है तो डेफिनेटली कल इस फिल्म के कलेक्शन में बड़ी उछाल आने की उम्मीद है. वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment