Andhra King Taluka Box Office Collection Day 4: आज हम बता करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म आंध्रा किंग तालुका के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म आंध्रा किंग तालुका के बारे में जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं राम पोथिनेनी, उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे. फिल्म का बजट 60 करोड़ रूपये का है.
और इस फिल्म को तेलुगु और कन्नड़ दो भाषाओं में रिलीज़ किया था. हालांकि सभी फिल्में शुक्रवार रिलीज होती है, लेकिन इस मूवी को एक दिन पहले यानी कि गुरुवार रिलीज किया था और फिल्म को रिलीज होते ही ऑडियंस की तरफ से डीसेंट और पॉजिटिव रिव्यूज मिले, जिसके चलते इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया ओपनिंग ली.
उसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में हल्का सा ड्रॉप आया था, पर तीसरे और चौथे दिन फिर से इस फिल्म के कलेक्शन काफी बढ़िया रहे. तो अगर बात करें आंध्रा किंग तालुका के चार दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 8 करोड़ 21 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने सैटर डे यानी कि तीसरे दिन 3 करोड़ 64 लाख की कमाई इंडियन मार्केट में दोनों भाषाओं से की. हालांकि आज संडे है जिसके चलते इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्काफुल्का सा ग्रोथ देखने को मिला है कल के मुकाबले.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 3 करोड़85 लाख की कमाई इंडिया में कर रही है और इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 15 करोड़ 70 लाख का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18 करोड़ 82 लाख रहा. बता दूं फिल्म का पहले वीकेंड के अंदर जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 23 करोड़ 98 लाख रुपये का हो रहा है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2
तो फिल्म ने पहले वीकेंड में तो ठीक-ठाक कमाई की है. अब कल है मंडे कल से वर्किंग डे शुरू हो जाएंगे. तो देखते हैं ये फिल्म कल से बॉक्स ऑफिस पर कैसा होल्ड बनाकर रखती है बाकी आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बताएं और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




