Avatar 3 Box Office Collection Day 3: आज हम बात करने वाले हैं अवतार 3 के तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में जेम्स कैमरान के डायरेक्शन में बनी फिल्म अवतार 3 जो कि एक एक्शन एडवेंचर फेंटसी साई-फाई फिल्म है. अब आपको बता दें कि इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1700 स्क्रीन्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा और इंग्लिश यानी कि छह भाषाओं में रिलीज किया था.
अब अवतार 2 जब आई थी उस फिल्म ने इंडिया में 40 करोड़ की ओपनिंग ली थी. लेकिन अवतार 3 की जो ओपनिंग है वो उससे आधी रही. उसके पीछे के बहुत सारे रीजन है. जैसे कि इस फिल्म को जो रिव्यूज मिले उतने बढ़िया नहीं है. दूसरा रीजन ये है कि इस फिल्म को इंडिया में धुरंधर जैसी एक बड़ी फिल्म का कंपटीशन मिल रहा है.
हालांकि आपको बता दें कि अवतार 3 ऑलरेडी तीन दिनों के अंदर इंडिया में अच्छी खासी कमाई कर चुकी है. जबकि इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी काफी तगड़े हो चुके हैं. जी हां अगर बात करें अवतार 3 के अब तक के यानी कि तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो सबसे पहले मैं आपको बता देती हूं इस फिल्म की इंडिया की कमाई, फिर बात करेंगे टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.
![]()
आपको बता दें अवतार 3 ने शुरुआती दो दिनों के अंदर ही 42 करोड़ 28 लाख इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं आज संडे होने की वजह से इस फिल्म को जो मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है कल के मुकाबले 5 से 6% ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्काफुल्का सा ग्रोथ आ चुका है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अवतार 3 अपने तीसरे दिन 22 करोड़ 50 लाख रूपये का नेट कलेक्शन इंडिया में कर रही है. और इसी के साथ अवतार 3 का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 64 करोड़ 78 लाख का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77 करोड़ 81 लाख रूपये हुआ है.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
तो फिल्म ने पहले वीकेंड में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो तगड़ी कमाई की. लेकिन अगर बात करें इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी वेबसाइट्स के मुताबिक यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड में वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 340 मिलियन डॉलर का कर रही है.
जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 3000 करोड़ रूपये से भी ज्यादा होते हैं. तो फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में तो दुनिया भर में तगड़ी कमाई की है. अब देखते हैं कल से वीक डे शुरू हो जाएंगे. तो कल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा होल्ड बनाकर रखती है खास करके इंडिया में. वैसे आपको क्या लगता है इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहेगा हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




