De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 10: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के भी 10 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने.
फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन. इस मूवी में हमें देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. बता दें 100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को इस वक्त सिनेमाघरों में चल रहा है दूसरा हफ्ता.
बताना चाहूंगी फिल्म ने पहले हफ्ते में तो ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में दो नई फिल्में आ चुकी थी. जिसके चलते इस फिल्म की जो स्क्रीन थी वह आधी हो गई थी. उसके बावजूद भी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में फिर से शानदार कमाई करके सबको चौका दिया. जी हां दोस्तों आपको बता दें कि इस फिल्म के जो सेकंड वीकेंड के कलेक्शन है ना वो उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतर आ रहे हैं.

अब अगर बात कर ली जाए सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के अब तक के यानी कि 10 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें सुपरस्टार अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती 8 दिनों में ही 60 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार यानी कि 9वें दिन भी 2 करोड़ 95 लाख रूपये की शानदार कमाई इंडियन मार्केट में की. जितना हमने सोचा था उससे भी बेहतर. लेकिन बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म की भी मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी में जो रिस्पांस मिला है, वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी थी. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने 10वें दिन लगभग 4.5 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 10 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 68 करोड़ 48 लाख का हो चुका है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 81 करोड़ 92 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म की विदेशी कमाई भी बढ़िया रही और फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट से 18 करोड़ 55 लाख कमाए. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 10 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ 47 लाख का हो रहा है.
जी हां फाइनली यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा अपने 10वें दिन पार कर रही है। अब आपको बता दें कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रूपये का कलेक्शन करना है, तो लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म हिट का टैग आसानी से हासिल कर जाएगी. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




