De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, November 21, 2025 3:15 PM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के 8 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन और उनके साथ में है आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता.

100 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में इस वक्त दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और फिल्म ने पहले हफ्ते में तो ठीक-ठाक कमाई कर ली थी, लेकिन दूसरा हफ्ता शुरू होते ही बॉलीवुड की दो बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो गई. जिसके चलते इस फिल्म की जो स्क्रीनंस है वो सेकंड वीक में काफी कम कर दी गई है.

लेकिन कमाल की बात तो ये है कि कम स्क्रीन्स पर भी अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2, दूसरे हफ्ते में डिसेंट कमाई करती जा रही है और कहीं ना कहीं कंफर्म हो चुका है कि यह फिल्म इतनी जल्दी नहीं रुकेगी और आने वाले समय में भी इस फिल्म के कलेक्शन तेज रफ्तार से बढ़ते जाएंगे. हालांकि इस वक्त अगर बात करें दे दे प्यार दे 2 के अब तक के यानी कि 8 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8

आपको बता दूं सुपरस्टार अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती 6 दिनों के अंदर 52 करोड़ 87 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि सातवें दिन भी 3 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

हालांकि आज की बात की जाए तो जैसे कि मैंने आपको बताया कि आज से इस फिल्म की स्क्रीन्स कम हो चुकी है, लेकिन मॉर्निंग वाले शोज़ में फिल्म को जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो 12% से 18% के बीच में है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी ठीक-ठाक रही. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने दूसरे शुक्रवार यानी कि आठवें दिन भी 1 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन इंडियन मार्केट में कर रही है.

और इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती आठ दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 58 करोड़ 7 लाख का हो रहा है तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 69 करोड़ 53 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म का 8 दिनों के अंदर जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 86 करोड़ 65 लाख का हो रहा है, जैसे कि मैं आपको पहले बता चुकी हूं फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स 60 से 65 करोड़ में बिके हैं.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ की कमाई करनी होगी, तो अभी तक तो फिल्म ने 86 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. अब देखते हैं आने वाले समय में यह फिल्म 120 करोड़ का आंकड़ा पार करके हिट हो पाती है या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है मस्ती 4 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment