Dhurandhar Advance Booking Collection Day 1 | धुरंधर एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Tuesday, December 2, 2025 3:58 PM

Dhurandhar Advance Booking Collection Day 1
Google News
Follow Us

Dhurandhar Advance Booking Collection Day 1: आज हम बात करेंगे रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने, जो इससे पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसे एक बड़ी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं. इस फिल्म में हमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल देखने को मिलेंगे.

आप सबको पता है कि ये फिल्म रिलीज होगी 5 दिसंबर को और इस फिल्म के रिलीज में अब समय बचा है सिर्फ 4 दिनों का. हालांकि फिल्म का टीजर धमाकेदार था, ट्रेलर भी बढ़िया था और सबको उम्मीदें हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है. अभी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले शुरू हुई थी और इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में जो रिस्पांस मिला है वो उतना ज्यादा तो नहीं है.

लेकिन फिर भी रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म को अच्छी खासी कमाई एडवांस बुकिंग में ही मिल चुकी है और उम्मीद कर सकते हैं कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका जरूर करेगी. हालांकि इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में.

Dhurandhar Advance Booking Collection Day 1
Dhurandhar Advance Booking Collection Day 1

तो आपको बता दें कि यहां पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जो ओपनिंग डे यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 4 करोड़ 92 लाख रूपये की इंडिया में हो चुकी है. वहीं शनिवार यानी कि सेकंड डे की बुकिंग 1 करोड़ 27 लाख रूपये रहा. वहीं रविवार यानी कि तीसरे दिन की बुकिंग 2 करोड़ 11 लाख रूपये. यानी कि यहां पर धुरंधर फिल्म की शुक्रवार, शनिवार, रविवार शुरुआती तीन दिनों की इंडिया बुकिंग 8 करोड़ 30 लाख हो चुकी है.

जबकि फिल्म के जो वीकेंड की विदेशी बुकिंग है वो भी ठीक-ठाक है और इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 3 करोड़ 12 लाख रूपये का एडवांस बुकिंग कलेक्शन पहले वीकेंड का किया है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का जो फर्स्ट वीकेंड का वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 11 करोड़ 42 लाख का हो चुका है, तो एक तरह से देखा जाए तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 5

क्योंकि अभी भी फिल्म को रिलीज होने में 4 दिन का पूरा समय बाकी है, तो देखते हैं जब यह फिल्म रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी शुरुआत लेती है. ऐसे आप इस फिल्म के लिये कितने एक्साईटेड हैं हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment