Dhurandhar Advance Booking Collection Day 2: रणवीर सिंह और संजय दत्त की धुरंधर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. तो आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर के अब तक के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिलेंगे रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन, रामपाल.
आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म का जब टीजर आया था तो हर कोई कह रहा था कि यह बॉलीवुड की तरफ से एक और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी. लेकिन एक धमाकेदार टीजर के बाद जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ तो ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, जितना कि इसके टीजर को मिला था.
जिसके चलते इस फिल्म से जो उम्मीदें हैं वो फिर भी बढ़ ही रही थी कि ये फिल्म तो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को फाड़ के रख देगी. लेकिन जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज़ डेट नजदीक आ रही है, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में कोई बड़ा उछाल हमें देखने को नहीं मिल रहा है. जी हां इस फिल्म के मेकर्स इसका बजट भारीभरकम बता रहे हैं.

लेकिन बजट के हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक कोई खास बड़ी कमाई नहीं की. हालांकि फिल्म रिलीज होगी 5 दिसंबर को, फिल्म को रिलीज होने में अभी भी 3 दिन का पूरा समय बाकी है. तो उम्मीद कर सकते हैं कि रिलीज के पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में कोई बड़ा ग्रोथ देखने को मिल जाए और जिस दिन ये फिल्म रिलीज हो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग भी देखने को मिले.
बाकी इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दूं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जो शुक्रवार यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 5 करोड़ 64 लाख रूपये की ऑल इंडिया में हो चुकी है ब्लॉक्ड सीट के साथ.
वहीं शनिवार की बुकिंग 1 करोड़ 81 लाख रूपये की हो चुकी है और रविवार यानी कि तीसरे दिन की बुकिंग 2 करोड़ 92 लाख रूपये रही. यहां पर धुरंधर फिल्म की शुक्रवार, शनिवार, रविवार शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड की इंडिया बुकिंग 10 करोड़ 37 लाख रूपये की हो गई है. फिल्म के विदेशों की बुकिंग भी एक तरह से डिसेंट है और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अभी तक 4 करोड़ 6 लाख रूपये की वीकेंड बुकिंग की है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 5
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का जो वर्ल्ड वाइड टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 14 करोड़ 43 लाख रूपये का हो चुका है, तो एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने दुनिया भर में 14 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई अब तक कर ली है. हालांकि 14 करोड़ 43 लाख की जो एडवांस बुकिंग है वो पहले दिन की नहीं जबकि शुरुआती तीन दिनों की है, शुक्रवार, शनिवार, रविवार.
तो अब फिल्म को रिलीज होने में 3 दिन का समय बचा है और अब देखते हैं कि जब यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो क्या ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हो पाती है या नहीं. वैसे आपको इस फिल्म का कितना इंतजार है हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




