Dhurandhar Box Office Collection Day 2: धुरंधर फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख दिया. जितना सब ने सोचा था, जितना हम सबका प्रेडिक्शन था, उससे भी कहीं ज्यादा कमाई इस फिल्म ने पहले दिन की और सबको चौका दिया.
हालांकि अच्छी बात ये है कि फिल्म के सेकंड डे के कलेक्शन में और भी बड़ा उछाल आ चुका है और जिस तरह पब्लिक के रिव्यूज इस फिल्म को मिले हैं उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म 2025 की बॉलीवुड की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी. हालांकि आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म के दो दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.
तो एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने, जो इससे पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं. अब आपको बताना चाहेंगे कि इस फिल्म के टीज़ को ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
धुरंधर फिल्म रणवीर सिंह के लिए वो फिल्म साबित हो चुकी है जिससे उनका बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमबैक हो गया. जी हां इससे पहले रणवीर सिंह की जितनी भी फिल्में आई थी उन फिल्मों ने कोई खास कमाई नहीं की थी और उनकी एक पक्की ब्लॉकबस्टर फिल्म लास्ट रही थी सिंबा, और सिंबा के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल गई थी.

उसके अलावा उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन फाइनली धुरंधर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन तो लाजवाब रहे. दूसरे दिन भी फिल्म को जबरदस्त कमाई मिल रही है और अब जिस तरह से फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन बढ़ते जा रहे हैं उसे देखकर लगता है कि अब रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर फिर से ब्लॉकबस्टर की झड़ी लगा देंगे.
हालांकि इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक की यानी कि दो दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर को दुनिया भर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है और हम सबको क्या लग रहा था कि यह फिल्म रिलीज होते ही अपने पहले दिन 20 करोड़ के आसपास की कमाई करेगी.
लेकिन फिल्म ने पहले दिन मॉर्निंग वाले शोज़ में तो ठीक-ठाक शुरुआत ली थी, लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग के बाद इस फिल्म को एक बड़ा ग्रोथ देखने को मिला. जिसके चलते इस फिल्म ने पहले दिन ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 27 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का किया. फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबको हैरान कर दिया.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 1
वहीं इस फिल्म को दूसरे दिन जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो पहले दिन के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर है. साथ ही साथ इस फिल्म की आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की एडवांस बुकिंग भी फर्स्ट डे के मुकाबले सेकंड डे बेहतर हो चुकी है, तो कहीं ना कहीं यहां पर ऑडियंस इस फिल्म को सपोर्ट कर रही है. प्यार दिखा रही है, जिसके चलते ही फिल्म को देखने वालों की तादाद पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन हो गई.
इसी के साथ जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने दूसरे दिन 31 करोड़ 75 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है और यहां पर धुरंधर फिल्म का शुरुआती दो दिनों के अंदर जो ऑल इंडिया नेट कलेक्शन होता है वो 59 करोड़ 22 लाख रूपये का हो रहा है तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ 96 लाख रूपये रहस.
बता दें फिल्म ने जिस तरह हिंदुस्तान में शानदार कमाई की, उसी तरह फिल्म के कलेक्शन विदेशों में भी लाजवाब हो रहे हैं. जी हां आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म अब तक ओवरसीज मार्केट में लगभग 16 करोड़ 25 लाख रूपये का धमाकेदार कलेक्शन कर चुकी है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 7 करोड़ 21 लाख रूपये का हो रहा है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 8
तो फिल्म की कमाई शुरुआती दो दिनों में तो पूरी तरह से शानदार है और पूरी उम्मीद है कि कल है संडे तो कल इस फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो पहले और दूसरे दिन से भी ज्यादा बेहतर रहेंगे. तो तीन दिनों तक तो फिल्म की कमाई पूरी तरह से धमाकेदार होती रहेगी. अब देखना ये है कि यह फिल्म मंडे के बाद कैसा होल्ड बनाकर रखती है.
अगर फिल्म ने मंडे भी डबल डिजिट की कमाई की तो फिर समझ जाइए कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने से कोई भी नहीं रोक पाएगा. बाकी देखना ये है कि धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होता है.
क्या ये फिल्म 250 करोड़ पे रुक जाएगी या फिर इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़, 350 करोड़ या फिर उससे भी ज्यादा हो पाएगा? आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? अपनी राय हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




