Dhurandhar Box Office Collection Day 3 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Sunday, December 7, 2025 10:53 AM

Dhurandhar Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया जो 2025 में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी नहीं कर पाई थी. जी हां इस फिल्म के कलेक्शन पहले दिन जबरदस्त निकल कर आए. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिला.

लेकिन तीसरे दिन तो इस फिल्म की कमाई पहले और दूसरे दिन से भी कहीं ज्यादा बेहतर है और देखते ही देखते इस फिल्म ने सिर्फ पहले वीकेंड में ही अजय देवगन, अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्मों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. तो आज हम बात करेंगे धुरंधर फिल्म के तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.

तो इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह और उनके साथ नजर आ रहे हैं संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल. अब आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का है और इस फिल्म को दुनिया भर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया था.

Dhurandhar Box Office Collection Day 3
Dhurandhar Box Office Collection Day 3

हालांकि इस फिल्म के रिलीज़ होने के पहले सबको लगा था कि फिल्म का बज ज्यादा नहीं है तो शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिर जाएगी. पर अब तो ऐसा लगता है कि इस फिल्म का पार्ट वन ही बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा सुपरहिट हो जाएगा कि जब धुरंधर पार्ट 2 अगले साल यानी कि 2026 में रिलीज होगी तो उस फिल्म के लिए तो पूरे देश की जनता पागल हो जाएगी.

वैसे बता दें आपको कि यहां पर धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 3 दिन, और अगर बात करें इस फिल्म के तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने अपने पहले दिन 28 करोड़ 60 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया जो कि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अपडेटेड कमाई है.

वहीं आपको बता दें कि दूसरे दिन पहले ही मैंने कहा था कि इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा और बिल्कुल वैसा ही हुआ और यहां पर धुरंधर फिल्म ने अपने दूसरे दिन 32 करोड़ 78 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की जो कि एक तरह से शानदार कमाई रही. लेकिन फिल्म का असली खेल तो तीसरे दिन देखने को मिल रहा है, क्योंकि फिल्म को तीसरे दिन जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है ना वो पहले और दूसरे दिन से काफी ज्यादा बेहतर है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी फर्स्ट और सेकंड डे के मुकाबले ज्यादा हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने तीसरे दिन लगभग 35 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 96 करोड़ 48 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9

इसी के साथ धुरंधर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5, सलमान खान की फिल्म सिकंदर वहीं अजय देवगन के रेड 2 के कलेक्शन क्रॉस कर दिए और यहां तक कि कांतारा चैप्टर 1 ने भी जितनी कमाई 3 दिनों में हिंदी मार्केट से की थी उससे ज्यादा कमाई धुरंधर फिल्म की तीन दिनों में हिंदी नेट कलेक्शन की रही.

हालांकि फिल्म के इंडिया नेट कलेक्शन तो लाजवाब है. साथ ही साथ फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ 53 लाख रूपये का हो चुका है. बताना चाहूंगी कि फिल्म की कमाई विदेशों में भी पूरी तरह से लाजवाब हो रही है. जी हां आपको बता दें कि यहां पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में लगभग 19 करोड़ 71 लाख रूपये कमा लिए हैं.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 3 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 135 करोड़ 24 लाख रूपये का हुआ है, तो तीन दिनों में तो फिल्म की कमाई 135 करोड़ से ज्यादा की दुनिया भर में हो रही है. अब कल है मंडे यानी कि कल से इस फिल्म के टिकट रेट्स कम हो जाएंगे. वर्किंग डेज भी शुरू होंगे, तो अब देखते हैं कि ये फिल्म कल बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 1

अगर कल भी फिल्म के कलेक्शन बढ़िया निकल कर आए तो समझ जाइए कि इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन किसी भी हालत में 300 करोड़ रूपये से ज्यादा का जाएगा. तो अब देखते हैं कल से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन आखिर कितना हो पाता है.

बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 250 करोड़ होगा 300 करोड़ होगा या फिर उससे भी ज्यादा अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment