Dhurandhar Movie Official Trailer | धुरंधर मूवी ऑफिसियल ट्रेलर

By: Sudha Verma

On: Wednesday, November 12, 2025 6:06 PM

Dhurandhar Movie Official Trailer
Google News
Follow Us

Dhurandhar Movie Official Trailer: आज हम आदित्य धार के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर के बारे में बात करेंगे जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हमें देखने को मिलेंगे. अब जैसे कि आप सबको पता है कि धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के रिलीज में 1 महीने से भी कम का समय बाकी है.

ऐसे में जितने भी रणवीर सिंह, संजय दत्त के फैंस थे, वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि धुरंधर का ट्रेलर कब आएगा. हालांकि पिछले दिनों ही अनाउंसमेंट हुई थी कि धुरंधर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है 12 नवंबर यानी कि कल के दिन. लेकिन आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर का ट्रेलर जो कल आने वाला था वो अब नहीं आएगा. जी हां आप सबको पता है कि अभी हाल ही में दिल्ली में एक बड़ा धमाका हुआ.

जिसकी वजह से और कहीं ना कहीं इस वक्त बॉलीवुड के हीमैन यानी कि लेजेंड्री धर्मपाजी की भी तबीयत सही नहीं है. जिसके चलते धुरंधर फिल्म के मेकर्स ने ये डिसाइड किया है कि इस फिल्म का ट्रेलर अभी नहीं रिलीज किया जाएगा. जो खबरें मिली है उसके मुताबिक यह पता चल रहा है कि धुरंधर फिल्म के मेकर्स इसका ट्रेलर अब अगले हफ्ते रिलीज कर सकते हैं.

Dhurandhar Movie Official Trailer
Dhurandhar Movie Official Trailer

तो इस फिल्म का टीजर तो पूरी तरह से पावरफुल और धमाकेदार था और कहीं ना कहीं उम्मीदें हैं कि यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा कमबैक साबित हो सकती है. तो उम्मीद करते हैं कि जितना धमाकेदार इसका टीजर था उतना ही भयंकर इसका ट्रेलर भी निकल कर आये. हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि जितना अच्छा इस फिल्म का बज बना हुआ है उसके हिसाब से जब यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी.

तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ओपनिंग ले लेगी और अगर लोगों को फिल्म पसंद आई तो शायद यह फिल्म 2025 की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है. हालांकि मुझे इस वक्त उम्मीद है कि इस फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्ड वाइड मार्केट में 50 करोड़ के आसपास का जा सकता है. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग लेगी? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment