Dhurandhar Official Trailer Out | धुरंधर ऑफिसियल ट्रेलर आउट

By: ujalaresult

On: Wednesday, November 19, 2025 9:02 AM

Dhurandhar Official Trailer Out
Google News
Follow Us

Dhurandhar Official Trailer Out: आज हम बात करने वाले हैं रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर के बारे में, तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन हमें देखने को मिलेंगे.

अब ये फिल्म रिलीज होगी 5 दिसंबर को और इस फिल्म के रिलीज में समय बाकी है सिर्फ दो हफ्तों का. ऐसे में इस फिल्म का एक पावरफुल और धमाकेदार ट्रेलर कल रिलीज हो चुका है और इसका ट्रेलर देखने के बाद यकीन हो चुका है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करेगी.

जी हां पिछले दिनों जब इस फिल्म का पहला टीजर आया था, टीजर ही पूरी तरह से खतरनाक था और कहीं ना कहीं इस फिल्म से और इस मूवी के ट्रेलर से सबको काफी उम्मीदें थी कि भाई इसका ट्रेलर भी टीजर जैसा ही जबरदस्त होगा लेकिन सही मायने में देखे जाए तो टीजर से भी कहीं ज्यादा धुरंधर का ट्रेलर खतरनाक है.

Dhurandhar Official Trailer Out
Dhurandhar Official Trailer Out

जी हां आपको बता दें कि यहां पर आदित्य धर ने इतनी बड़ी स्टार कास्ट ली है और कमाल की बात यह है कि ट्रेलर में सभी को अच्छी तरह से प्रेजेंट किया है मतलब कि ट्रेलर की शुरुआत होती है अर्जुन रामपाल से और अर्जुन रामपाल इस ट्रेलर में पूरी तरह से खूंखार नजर आ रहे हैं और उनका शुरू का जो सीन है वही रोंगटे खड़े कर देता है.

इसके अलावा आर माधवान भी अजय डोबाल के कैरेक्टर में पूरी तरह से जम चुके हैं. दूसरी तरफ अक्षय खन्ना का स्क्रीन प्रेजेंस तो पूरी तरह से धमाकेदार है. लेकिन संजय दत्त का कैरेक्टर देखकर अंदर ही अंदर खुशी हो रही है, क्योंकि यहां पर केजीएफ चैप्टर 2 के बाद में संजू बाबा को इतने पावरफुल कैरेक्टर में बहुत दिन बाद देखा hai और सीरियसली संजू बाबा इस कैरेक्टर में अच्छे खासे जम भी रहे हैं.

लेकिन बात की जाए इस फिल्म के हीरो यानी कि रणवीर सिंह की तो रणवीर सिंह को ट्रेलर में उतना ज्यादा नहीं दिखाया है. मतलब कि उनकी थोड़ी-थोड़ी झलकियां दिखाई है. बट इतना ही कहूंगी कि यहां पर आदित्य धर शायद रणवीर सिंह के कैरेक्टर को ज्यादा रिवील नहीं करना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने रणवीर के कैरेक्टर को उतना खुलकर नहीं बताया.

बट ओवरऑल यह 4 मिनट का ट्रेलर है। पर आपकी नजरें स्क्रीन से 1 सेकंड के लिए भी हटने नहीं देता. ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी धमाकेदार है. साथ ही साथ जो एक्शन सीक्वेंस है वो तो पूरी तरह से घूसबम देने वाले हैं. इसके अलावा यहां पर इसकी सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है. हर एक फ्रेम हर एक विजुअल देखने में पूरी तरह से ग्रैंड फिल्म देती है, तो सही मायने में देखे जाए तो धुरंधर 2025 की बॉलीवुड की तरफ से आखिरी बड़ी फिल्म है.

और ऐसा लगता है कि यह फिल्म जातेजाते 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करके जाएगी, तो ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बढ़िया ओपनिंग लेगी. साथ ही साथ अगर फिल्म अच्छी हुई तो शायद रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर भी बन सकती है. बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होगा? हमे अपनी राय कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment