Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 15: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की एक दीवानी की दीवानियत के 15 दिनों के कलेक्शन बारे में तो मिलाप सवेरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत जिस फिल्म में हमें हर्षवर्धन राणे सोनम बाजवा देखने को मिल रही हैं. आपको बताना चाहूंगी ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार होल्ड बनाकर रखा है.
इस फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली थी, लेकिन फिल्म के हीरो हर्षवर्धन राणे ने इस मूवी का खुद जमकर प्रमोशन किया और कहीं ना कहीं उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी फिल्म एक दीवाने के दीवानियत दुनिया भर में 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई करके सुपरहिट हो चुकी है.
लेकिन अभी भी जिस तरह इस फिल्म को पब्लिक का प्यार और सपोर्ट मिलता जा रहा है उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तो एक दो हफ्ते तक और भी बढ़िया कमाई करेगी. हालांकि देखना यह है कि फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां जाएगा, लेकिन इस वक्त आपको बता दें कि एक दीवाने की दीवानियत का बजट सिर्फ 35 करोड़ रूपये का है और फिल्म को सिनेमाघरों में 15 दिन हो चुके हैं.
\अगर बात करें इस फिल्म के 15 दिनों के अब तक के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने शुरुआती 13 दिनों में 71 करोड़ 52 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने मंडे भी डीसेंट होल्ड बनाकर रखा और 14वें दिन 1 करोड़ 90 लाख रूपये कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज के दिन इस फिल्म के मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी में कल के मुकाबले हल्का सा ड्रॉप देखने को मिला है, जबकि आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग फिर भी ठीक-ठाक है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक एक दीवाने की दीवानियत फिल्म अपने 15वें दिन 1 करोड़ 65 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.
इसी के साथ एक दीवाने की दीवानियत का शुरुआती 15 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 75 करोड़ 6 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 90 करोड़ 3 लाख रूपये हो रहा है. बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी काफी सॉलिड कमाई की है. जबकि फिल्म को विदेशों में कम स्क्रीनंस मिली थी, वहां पर तो फिल्म का प्रमोशन भी बिल्कुल नहीं हुआ था.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5
उसके बावजूद भी इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में 1 करोड़ 27 लाख रूपये कमा लिए हैं इसी के साथ दीवानियत फिल्म का शुरुआती 15 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 105 करोड़ 30 लाख रूपये हो रहा है. फिल्म का बजट 35 करोड़ रूपये है और फिल्म दुनिया भर में 15 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सुपरहिट हो चुकी है.
वैसे आपको क्या लगता है फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




