Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 19: आज हम बात करने वाले हैं हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के 19 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो मिलाफ ज़बेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं हर्षवर्धन राणे और उनके साथ में है सोनम बाजवा. 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भी 21 अक्टूबर को रिलीज किया था और यह फिल्म भी सिनेमाघरों में इस वक्त अपने तीसरा हफ्ते में चल रही है.
अब आपको बता दें कि फिल्म का बजट कम था, फिल्म को स्क्रीनंस कम मिली थी. उसके बावजूद भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धमाकेदार कमाई करके हिट का टैक तो ऑलरेडी हासिल कर लिया था और अभी भी फिल्म के कलेक्शन जिस रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं उसे देखकर लगता है कि ये फिल्म अभी नहीं रुकने वाली है और आने वाले दिनों में भी इस फिल्म के कलेक्शन में हमें बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
हालांकि इस वक्त दीवानीयत फिल्म को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 19 दिन, और अगर बात करें इस फिल्म के 19 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने के दीवानियत ने शुरुआती 17 दिनों में 79 करोड़ 21 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 18वें दिन भी 76 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की थी. हालांकि कमाल की बात यह है कि आज सैटर डे का हाफ हॉलिडे है जिसका पूरा फायदा इस फिल्म को देखने को मिल रहा है. जी हां फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ की ऑक्यूपेंसी तो कल के मुकाबले थोड़ी बहुत ज्यादा मिली है, लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग कल के मुकाबले आज लगभग दुगनी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दीवानियत फिल्म अपने 19वें दिन लगभग 1 करोड़ 35 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है. इसी के साथ एक दीवानी की दीवानियत फिल्म का शुरुआती 19 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 81 करोड़ 32 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 97 करोड़ 36 लाख रूपये रहा.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
बताना चाहूंगी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड मार्केट में लगभग 112 करोड़ 64 लाख रूपये की कमाई कर ली है. तो जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट सिर्फ 35 करोड़ रूपये का है. उस हिसाब से दीवानियत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है. वैसे आपको क्या लगता है एक दीवानी की दीवानियत मूवी का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




