Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20 | एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Sunday, November 9, 2025 12:39 PM

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20
Google News
Follow Us

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20: आज हम बात करने वाले हैं हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के 20 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म एक दीवाने के दीवानियत, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाव जवेरी ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं अंशुल गर्ग. इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा.

बताना चाहूंगी 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भी 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त तीसरा हफ्ता चल रहा है. हालांकि आपको बता दें कि एक दीवानी की दीवानीयत फिल्म काफी कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. उसके बावजूद भी इस मूवी ने काफी तगड़ी कमाई की. जी हां कहीं ना कहीं यहां पर हर्षवर्धन राणे को पब्लिक का सपोर्ट मिला, जिसके चलते ही उनकी फिल्म एक दीवाने के दीवानियत को भले ही एवरेज रिव्यूज मिले थे.

लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की वो पूरी तरह से धमाकेदार रही और ये फिल्म ऑलरेडी इस साल की एक और सुपरहिट फिल्म बन चुकी है, लेकिन इस वक्त अगर बात करें एक दीवाने के दीवानियत के अब तक के यानी कि 20 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने शुरुआती 18 दिनों में ही 80 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 20

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 19वें दिन भी 1 करोड़ 27 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि आज संडे होने की वजह से इस फिल्म की भी ऑक्यूपेंसी में अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है. जी हां फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक डिसेंट ग्रोथ आ चुकी है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दीवानियत फिल्म अपने 20वें दिन लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ एक दीवानी की दीवानियत का शुरुआती 20 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 82 करोड़ 78 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 99 करोड़ 13 लाख रूपये रहा.

Read Also: HAQ Box Office Collection Day 1

जी हां ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म इंडिया में 100 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब आ चुकी है. हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 114 करोड़ 50 लाख का हो चुका है.

तो फिल्म का बजट सिर्फ 35 करोड़ रूपये और फिल्म दुनिया भर में 114 करोड़ से भी ज्यादा कमा चुकी है. यानी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment