Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 21: अगर बात करें 3 हफ्ते पहले रिलीज हुई बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के 21 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो मिलाप ज़वेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था अंशुल गर्ग ने, और फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं वेरी टैलेंटेड हर्षवर्धन राणे और उनके साथ नजर आ रही है सोनम बाजवा. आपको बता दें एक दीवानी की दीवानियत फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं.
लेकिन फिल्म ने तीन हफ्तों के अंदर अपने बजट से लगभग तीन गुना से भी ज्यादा कमाई कर ली. और बढ़िया बात यह है कि इस वक्त फिल्म के पास काफी कम स्क्रीन्स रह गई है, फिर भी इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन काफी बढ़िया होते जा रहे हैं. और ऐसा लगता है कि एक दीवाने की दीवानियत फिल्म अभी तो बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़ी कमाई कर सकती है.
जी हां आपको बता दें कि 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और अगर बात करें इस फिल्म के 21 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। तो आपको बता दें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने शुरुआती 19 दिनों में 81 करोड़ 12 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 20वें दिन भी 1 करोड़ 48 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि आज से इस फिल्म के टिकट रेट्स काफी कम हो चुके हैं.उसके बावजूद भी फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में ठीक-ठाक ओके मिली है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी डिसेंट है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक एक दीवानी की दीवानियत फिल्म अपने 21वें दिन 1 करोड़ 10 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ दीवानियत फिल्म का शुरुआती 21 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 83 करोड़ 70 लाख का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ 29 लाख रूपये रहा.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4
जी हां फाइनली यह फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 115 करोड़ 50 लाख रूपये का हो चुका है, तो जैसे कि मैंने आपको बताया था फिल्म का बजट सिर्फ 35 करोड़ का है. उस हिसाब से दीवानियत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




