Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 22 | एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Tuesday, November 11, 2025 5:27 PM

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 22
Google News
Follow Us

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 22: आज हम बात करने वाले हैं एक दीवाने के दीवानियत के 22वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे फिल्म के अब तक के टोटल इंडियन नेट, ग्रॉस, ओवरसीज और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में. तो फिल्म एक दीवाने के दीवानियत ने पहले दिन इंडिया में 9 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया था. तो अपने पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में 42 करोड़ 48 लाख का कलेक्शन किया.

अपने पहले हफ्ते में 56 करोड़ 2 लाख का, दूसरे हफ्ते में 16 करोड़ 8 लाख का और अपने तीसरे वीकेंड में 3 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अपने 21वें दिन में यानि सोमवार के दिन में लगभग 50 लाख का नेट कलेक्शन किया है. जिससे फिल्म का 21 दिनों का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 76 करोड़ हो चुका है, तो टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ 50 लाख हो चुका है.

ओवरसीज में तकरीबन 15 करोड़ का कलेक्शन किया हैं. अगर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का 21 दिनों का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 107 करोड़ 50 लाख हो चुका है. फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ है, लेकिन फिल्म ने डिजिटल, सेटेलाइट, म्यूजिक राइट्स से पहले ही 15 करोड़ की रिकवरी कर ली थी.

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 22
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 22

जिससे फिल्म का थिएटिकल बजट लगभग 25 करोड़ हुआ है. अब तक के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट हो चुकी है. तीन-चार दिनों में इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग भी मिल जाएगा. फिल्म जैसा कलेक्शन करती दिख रही है उसे देखकर लग रहा है कि इस फिल्म का लाइफ टाइम वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ से भी ज्यादा का रह सकता है. बात करें फिल्म के आईएमडीबी रेटिंग की तो फिल्म को 5.5 रेटिंग मिले हैं.

वहीं बात करें फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन की, तो यह फिल्म अपने 22वें दिन में इंडिया में लगभग 40 लाख का नेट कलेक्शन करने वाली है. वैसे अगर आपने फिल्म देख लिया है तो आपको फिल्म कैसी लगी? हमे कमेंट करें में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment