HAQ Box Office Collection Day 14 | हक़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Thursday, November 20, 2025 6:01 PM

HAQ Box Office Collection Day 14
Google News
Follow Us

HAQ Box Office Collection Day 14: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई इमरान हाशमी यामी गौतम की फिल्म हक के 14 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो सोशल ड्रामा फिल्म हक, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्ण वर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है जंगली पिक्चर्स. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं इमरान हाशमी, यामी गौतम, शिवा चड्डा उर्वर वर्तिका सिंह.

बताना चाहूंगी इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रूपये का था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब दो हफ्ते। पूरे हो चुके हैं. हालांकि हक फिल्म को जो रिव्यूज मिले थे वो सुपर पॉजिटिव थे और हर किसी ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी, जिसके चलते फिल्म ने पहले शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड में तो ठीक-ठाक कमाई की थी.

लेकिन वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन ड्रॉप होते चले गए. जैसे तैसे फिल्म के पहले हफ्ते कलेक्शन तो फिर भी ठीक-ठाक थे. लेकिन इस फिल्म का जैसा ही दूसरा हफ्ता शुरू हुआ. अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो गई, जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन सेकंड वीक में काफी कम कर दी गई थी.

HAQ Box Office Collection Day 14
HAQ Box Office Collection Day 14

इसी वजह से फिल्म ने दूसरे हफ्ते में काफी कम कमाई की, फिर भी अगर बात कर ली जाए हक फिल्म के अब तक के यानी कि दो हफ्तों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने अपने पहले हफ्ते में 15 करोड़ 199 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने सेकंड वीक में बहुत ही कम कमाई की. जी हां फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन 5 करोड़ 22 लाख इंडियन मार्केट में रहे. इसी के साथ हक फिल्म का शुरुआती दो हफ्तों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 20 करोड़ 41 लाख रूपये का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 24 करोड़ 43 लाख रूपये रहा.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7

बता दें फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाल नहीं किया और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 5 करोड़ 85 लाख रूपये हुआ. इसी के साथ हक फिल्म का शुरुआती दो हफ्तों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 30 करोड़ 28 लाख रूपये हुआ है. जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 35 करोड़ रूपये का है और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 50 से 60 करोड़ की कमाई दुनिया भर में करना थी.

जो कि यह फिल्म नहीं कर पाई और इमरान हाशमी यामी गौतम की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बताएं बाक़ी और भी अपडेट्स पाने के लिये हमे कमेन्ट फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment