HAQ Box Office Collection Day 7 | हक़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 13, 2025 4:14 PM

HAQ Box Office Collection Day 7
Google News
Follow Us

HAQ Box Office Collection Day 7: आज हम बात करने वाले हैं इमरान हाशमी यामी गौतम की हक फिल्म के 7 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की सोशल ड्रामा फिल्म हक, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्ण वर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जंगली पिक्चर्स. इस फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी और यामी गौतम साथ में देखने को मिल रहे हैं.

वहीं फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में वर्तिका सिंह और शिवा चड्डा भी नजर आ रहे हैं. अब आपको बता दें कि यहां पर इमरान हाशमी की फिल्म हक जिस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से सुपर पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे और लग रहा था कि ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करेगी. लेकिन आपको बता दें कि एक बढ़िया फिल्म होने के बावजूद भी हक मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई.

जी हां इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक हफ्ता कंप्लीट हो चुका है, और बात करें इस फिल्म के फर्स्ट वीक के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने शुरुआती पांच दिनों में 12 करोड़ 57 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने छठे दिन 1 करोड़ 24 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

HAQ Box Office Collection Day 7
HAQ Box Office Collection Day 7

हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्काफुल्का ग्रोथ आ चुका था, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हक फिल्म अपने सातवें दिन 1 करोड़ 35 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है और इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती सात दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 15 करोड़ 16 लाख रूपये का हो रहा है.

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18 करोड़ 15 लाख रूपये हो रहा है. बताना चाहूंगी इस फिल्म का पहले हफ्ते में जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 22 करोड़ 50 लाख रूपये का हो रहा है. आपको बता दूं इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रूपये का है और फिल्म ने पहले हफ्ते में दुनिया भर में 22.50 करोड़ रूपये की ही कमाई की.

Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24

अब कल से यानी कि इस फिल्म का जैसा ही दूसरा हफ्ता शुरू होगा अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज हो जाएगी. जिसके बाद इस फिल्म के पास जो स्क्रीन है वह काफी कम रह जाएगी, तो अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या एवरेज ये साबित करेगा इस फिल्म का दूसरा हफ्ता. तो देखते हैं यह फिल्म दूसरे हफ्ते में किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है, वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment