Jana Nayagan Pre Release Collection | जन नायगण प्री रिलीज कलेक्शन

By: ujalaresult

On: Wednesday, November 19, 2025 4:04 PM

Jana Nayagan Pre Release Collection
Google News
Follow Us

Jana Nayagan Pre Release Collection: आज हम बात करेंगे थालापति विजय की फिल्म जन नायगण के प्री रिलीज बिजनेस के बारे में, तो आप सबको पता है कि थालापति विजय सर के करियर की आखिरी फिल्म होगी जन नायगण और इसी के चलते इस फिल्म की जो हाइप है वो इस वक्त सातवें आसमान पर है और फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच में कितनी ज्यादा एक्साइटमेंट है.

इसका अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि इस फिल्म को रिलीज होने में अभी भले ही 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन यह फिल्म ऑलरेडी अपने बजट से भी कहीं ज्यादा कमाई रिलीज होने के पहले ही कर चुकी है. जी हां आपको बता दें कि एच विनोद के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म जन नायगण जिस फिल्म में हमें विजय के साथ में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े देखने को मिलेंगी.

अब आपको बता दें कि फिल्म का बजट तो 250 से 300 करोड़ रूपये है, लेकिन इस फिल्म ने अभी रिलीज होने के 2 महीने पहले ही अपने बजट से भी ज्यादा की कमाई ऑलरेडी कर ली है. जी हां आपको बता दें कि थालापति विजय सर की फिल्म जन नायगण के जो डिजिटल राइट्स थे ऑलरेडी 110 करोड़ में Amazon प्राइम ने खरीद लिए थे.

Jana Nayagan Pre Release Collection
Jana Nayagan Pre Release Collection

वहीं इस फिल्म के तमिलनाडु और केरला के थियेट्रिकल राइट्स भी 115 करोड़ में पहले ही बिक चुके थे. साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी 35 करोड़ में टी सीरीज ने खरीदे थे, लेकिन अब आपको बता दें कि इस फिल्म के जो तेलुगु स्टेट्स के थियेट्रिकल राइट्स हैं वो भी बिक चुके हैं. साथ ही साथ इस फिल्म के ओवरसीज के भी थिएटरिकल राइट्स सोल्ड आउट हो चुके हैं.

जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म के तेलुगु स्टेट्स यानी कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थियेट्रिकल राइट्स 9 करोड़ में बिके हैं. साथ ही साथ और मार्केट के थियेट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बिके हैं. जहां पर एक दो देशों के राइट्स अभी तो और भी बिकना बाकी है, तो यहां पर इस फिल्म ने अभी तक अपने कुछ थियेट्रिकल राइट्स और डिजिटल सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर टोटल रिकवरी 349 करोड़ की कर ली है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

जी हां लगभग 350 करोड़ रूपये की कमाई इस फिल्म के प्रोड्यूसर ऑलरेडी कमा चुके हैं, तो अभी तो फिल्म को रिलीज होने में 2 महीने का समय बाकी है और इस फिल्म के कई जगह के थिएटरिकल राइट्स बिकना बाकी है. तो देखते हैं जब तक यह फिल्म रिलीज़ होने के नजदीक आएगी तब तक इस फिल्म की रिलीज़ होने से पहले ही टोटल कमाई कितनी हो जाती है.

और जब यह फिल्म रिलीज़ होगी तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म विजय के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो का लाइफटाइम कलेक्शन क्रॉस कर पाएगी या नहीं. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे कमेन्ट में जरुर बतायें बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment