Jassi Weds Jassi Movie Review, Harshvardhan, Ranveer Shorey

By: ujalaresult

On: Monday, November 17, 2025 10:59 AM

Jassi Weds Jassi Movie Review
Google News
Follow Us

Jassi Weds Jassi Movie Review: आज हम बात करने वाले हैं एक छोटी सी सीधी-साधी लेकिन दिल को छू जाने वाली फिल्म जस्सी वेड्स जस्सी के बारे में और सच बताऊं तो ये फिल्म पिछले एक हफ्ते से थिएटर्स में चल रही है. लेकिन मुझे जैसे ही इसके बारे में पता चला मैं इसको आज देखने गया और थैंकफुली यह कुछ थिएटर्स में अभी भी चल रही थी.

तो इस फिल्म का रिव्यु अगर वन लाइन में करूं तो बस यही कहूंगी कि दिल खुश हो गया. जस्सी वेड्स जस्सी एक स्वीट, सिंपल और फील गुड स्टोरी है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस सब कुछ देखने को मिलता है. यह फिल्म अपने टाइटल जैसी ही इंटरेस्टिंग है और एग्जीक्यूशन में सरप्राइजिंगली ऑनेस्ट.

फिल्म के सेंटर में है जस्सी यानी कि हर्षवर्धन सिंह देव, जिसकी दुनिया बिल्कुल मिडिल क्लास रियलिटी से जुड़ी हुई है, और फिर आती है दूसरी जस्सी यानी कि रहमत जिसके सपने, एक्सपेक्टेशंस और लाइफ के स्ट्रगल्स बिल्कुल अलग पर रिलेटेबल है. दोनों जस्सी के बाद एक और जस्सी आ जाता है बट इन दोनों के बीच वाली केमिस्ट्री, रिफ्रेशिंग, रियल और ब्यूटीफुल लगती है.

Jassi Weds Jassi Movie Review
Jassi Weds Jassi Movie Review

फिल्म अपने इमोशनल बिट्स को सॉफ्ट ह्यूमर, लाइट रोमांस और क्यूट मोमेंट्स के साथ पैक करती है और फिल्म की बिगेस्ट स्ट्रेंथ है इसके लीड एक्टर्स की एक्टिंग जो कि नेचुरल, क्लीन और हार्ट वार्मिंग होने वाली है. ऐसा लगता ही नहीं कि कोई कैमरे के लिए एक्ट कर रहा है. हर्षवर्धन सिंह देव ने फिल्म में बेहद ही शानदार काम किया है. वह अपनी भोलीभाली सूरत लेकिन नर्वस दिल वाले कैरेक्टर को बड़ी ही सहजता से निभाते नजर आए हैं.

उनकी परफॉर्मेंस एकदम नेचुरल लगती है, रहमत भी फिल्म में काफी खूबसूरत लगी है. उनकी मासूमियत और कोमलता स्क्रीन पर चार चांद लगा देती है. उनकी एक्टिंग अच्छी है और हर्षवर्धन के साथ उनकी केमिस्ट्री कंफर्टेबल फील होती है. बाकी सिकंदर खेर की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग जबरदस्त है. रणवीर शौरी अपनी एक्टिंग से खूब हंसाने वाले हैं और उनकी कॉमेडी टाइमिंग बहुत ही मजेदार होने वाली है.

तो वहीं बाकी अदर स्टार कास्ट ने भी अपने काम को परफेक्टली प्ले किया है. बता दें आपको कि फिल्म में कोई फोर्स्ड कॉमेडी नहीं है. सिर्फ एक सिंपल प्यारी कहानी जो अपने पैस पर आपको इनवॉल्व करती है. फिल्म का म्यूजिक सॉफ्ट सोलफुल स्टोरी का पार्ट लगता है जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक आउटस्टैंडिंग होने वाला है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1

डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म मेकर का अप्रोच क्लियर है. बड़ी फिल्म नहीं बनाना अच्छी फिल्म बनाना. सिनेमेटोग्राफी डिसेंट है. स्मॉल टाउन वाइफ को क्लीनली कैप्चर करती है और फिल्म का रन टाइम टाइट रखा गया है, जिससे स्टोरी लंबी नहीं लगती. कुल मिलाकर आजकल बड़ी फिल्मों के बीच ऐसी छोटी प्यारी और होनेस्ट फिल्म्स अक्सर दब जाती है.

जिन्हें हमें सपोर्ट करना चाहिए और जस्सी वेड्स जस्सी भी उन्हीं में से एक है और जब आप थिएटर में जाके इस तरह की फिल्मों को देखते हैं तो समझ आता है कि एक अच्छा सिनेमा सिर्फ बजट से नहीं इंटेंशन से बनता है. अगर आपको भी लाइट हार्टेड सिंपल और रियल फिल्म गुड स्टोरीज पसंद है तो यह फिल्म डेफिनेटली एक बार थिएटर का टिकट तो डिजर्व करती है.

Read Also: De De Pyar De 2 Movie Advance Collection

हालांकि यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक हफ्ते में लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई ऑलरेडी कर चुकी है, यानी कि ऑडियंस इस फिल्म को पसंद कर रही है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक लंबी रेस का घोड़ा भी साबित होने वाली है.

तो अगर आप भी छोटी और अंडररेटेड कहानियों को सपोर्ट करते हैं तो आप इस फिल्म को एक बार सिनेमाघरों में देख सकते हैं वैसे अगर आपने फिल्म देख ली है तो ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरूर बताये बाक़ी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment