Jatadhara Box Office Collection Day 2 | जटाधरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Saturday, November 8, 2025 5:45 PM

Jatadhara Box Office Collection Day 2
Google News
Follow Us

Jatadhara Box Office Collection Day 2: आज हम बात करेंगे साउथ इंडियन फिल्म जटाधरा के दो दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन एडवेंचर फैंटसी मिस्ट्री फिल्म जटाधरा, जिस फिल्म में सुधीर बाबू, सुराक्षी सिन्हा हमें देखने को मिल रहे हैं. बताना चाहूंगी यह एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इस फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया है और इस फिल्म को हिंदी में भी ठीक-ठाक स्क्रीनंस मिली थी.

वहीं तेलुगु में भी ये फिल्म अच्छी खासी स्क्रीनंस पर रिलीज की गई थी. अब फिल्म के जो फर्स्ट डे कलेक्शन है, वह एक तरह से डीसेंट निकल कर आए, लेकिन आपको बता दें कि ऑडियंस को फिल्म उतनी ज्यादा पसंद नहीं आई जिसके चलते फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन एक बड़ा ड्रॉप देखने को मिला.

वैसे भी आप सब जानते हैं कि साउथ की फिल्में पहले दिन जितनी अच्छी कमाई करती है उतना ही कम कलेक्शन उन फिल्मों का दूसरे दिन रहता है, तो वैसा ही कुछ हुआ जटाधरा के साथ में, अब अगर बात करें जटाधरा फिल्म के दो दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 2 करोड़ 83 लाख रूपये की कमाई की.

Jatadhara Box Office Collection Day 2
Jatadhara Box Office Collection Day 2

जो कि हम सबकी उम्मीदों से काफी कम रही. हालांकि आपको बता दें कि दूसरे दिन इस फिल्म के जो मॉर्निंग वाले शोज़ की ऑक्यूपेंसी है वो पहले दिन के मुकाबले 50% ड्रॉप हो चुकी है. जबकि आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी अच्छी खासी गिरावट दिखा चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक जटाधरा फिल्म अपने दूसरे दिन लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.

इसी के साथ जटाधरा फिल्म का शुरुआती दो दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 4 करोड़ 13 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 95 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी बहुत ही कम कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ 70 लाख रूपये की रेंज में हो रहा है.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1

इसी के साथ जटाधरा फिल्म का शुरुआती दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 6 करोड़ 65 लाख रूपये हो रहा है तो शुरुआती दो दिनों में तो फिल्म की कमाई काफी कम है. अब देखते हैं कल है संडे तो कल इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल आता है या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है इस मूवी का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment