Jatadhara Box Office Collection Day 6 | जटाधरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Wednesday, November 12, 2025 10:19 AM

Jatadhara Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

Jatadhara Box Office Collection Day 6: वहीं सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा के भी 6 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन एडवेंचर फेंटसी फिल्म जटाधरा, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है वेंकट कल्याण ने, फिल्म के प्रोड्यूसर है जी स्टूडियोज. बताना चाहूंगी इस फिल्म में हमें देखने को मिले थे तेलुगु एक्टर सुधीर बाबू उनके साथ नजर आई थी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा.

साथ ही साथ इस फिल्म में शिल्पा सिरोड़कर, श्रीनिवास और प्रदीप रावत देखने को मिले थे. अब आपको बता दें कि जटाधरा वैसे तो बनाई गई थी तेलुगु में, लेकिन इस फिल्म को दो लैंग्वेज में रिलीज किया था जिसमें तेलुगु और हिंदी शामिल है. फिल्म का बजट था 60 करोड़ रूपये और फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल करेगी क्योंकि फिल्म को रिलीज होते ही ऑडियंस की तरफ से जो रिव्यूज मिले थे वह भी पॉजिटिव थे.

जिसकी वजह से लग रहा था कि आने वाले समय में तो यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शानदार कमाई करने वाली है, लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म को ना तो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी ओपनिंग मिली, ना ही बाद में इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा ग्रोथ देखने को आया. हालांकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 6 दिन.

Jatadhara Box Office Collection Day 6
Jatadhara Box Office Collection Day 6

अगर बात करें जटाधरा फिल्म के छह दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा ने अभी तक हिंदी मार्केट में 2 करोड़ 38 लाख रूपये कमाए हैं. वहीं तेलुगु वर्जन से फिल्म की कमाई 4 करोड़ 51 लाख रूपये की रही. यानी कि इस फिल्म का दोनों भाषाओं में इंडिया नेट कलेक्शन 7 करोड़ 199 लाख का अब तक हो चुका है.

वहीं इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 8 करोड़ 61 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कलेक्शन नहीं किया और फिल्म की ओवरसीज़ कमाई अभी तक सिर्फ 1 करोड़ 90 लाख रूपये रही. इसी के साथ जटाधारा फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो सिर्फ 10 करोड़ 51 लाख रूपये का हुआ है जो कि फिल्म के बजट के हिसाब से काफी कम कलेक्शन है.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4

जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का है. उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की वो पूरी तरह से निराश करने वाली रही. वैसे अगर आपने फिल्म देख लिया है तो आपको फिल्म कैसी लगी? हमे कमेंट करें में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment