Jatadhara Movie Advance Booking: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही साउथ इंडियन फिल्म जटाधरा के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो एडवेंचर फेंटसी फिल्म जटाधरा, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है वेंकट कल्याण ने, फिल्म के प्रोड्यूसर है जी स्टूडियोज. बताना चाहूंगी इस फिल्म में हमें साउथ एक्टर सुधीर बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा देखने को मिलेंगे.
अब ये फिल्म रिलीज होगी 7 नवंबर यानी कि कल और इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है. हालांकि फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन का समय और बाकी है, लेकिन फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो कल शुरू हुई थी और इस मूवी को एडवांस बुकिंग में कोई खास बड़ा रिस्पांस अभी तक नहीं मिला है.

जी हां अगर बात करें जटाधरा के हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में. तो आपको बता दें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा की जो फर्स्ट डे की तेलुगु बुकिंग है वह 81 लाख रूपये की हो चुकी है, जबकि हिंदी वर्शन की बुकिंग सिर्फ 27 लाख रूपये हुई हैं, यानी कि इस फिल्म का जो फर्स्ट डे ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वह सिर्फ 1 करोड़ 8 लाख रूपये का हो पाया है.
अब फिल्म रिलीज होगी कल, तो देखते हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग ले पाती है. वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिये कितने एक्साइटेड हैं अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




