Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 34: आज हम बात करेंगे फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के अब तक के यानि 34 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इंडियन सिनेमा ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस साल की टॉप ग्रोसर फिल्म बनी है और इस फिल्म ने कनाडा सिनेमा का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है. ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म कांतारा अलीगेंट चैप्टर वन को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दशहरे के मौके पर रिलीज़ किया गया था जिसका इंतजार ऑडियंस काफी बेसब्री से कर रही थी.
ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ इस फिल्म में आपको रुकमणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम नजर आए थे, तो वहीं दोस्तों इस फिल्म को होम्बले प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था जिसका बजट 125 करोड़ रूपये का था। फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन से ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला.
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कांतारा एक डिवाइन ब्यूटी फिल्म है जिसमें आपको ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस और लास्ट के क्लाइमेक्स ने घूसबम्स ला दिए होंगे. यही वजह रही कि अपने पहले ही दिन से ऑडियंस की फर्स्ट चॉइस बनी हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 350 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ रूपये की कमाई करके 500 करोड़ रूपये के क्लब में एंट्री मार ली थी.

यह फिल्म कन्नाडा सिनेमा के इतिहास की दूसरी फिल्म बनी जिसने कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 500 करोड़ रूपये की नेट कमाई की है. तीसरे हफ्ते भी इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी लगभग 80 करोड़ रूपये कमाए थे.
जबकि अपने चौथे हफ्ते भी इस फिल्म को ऑडियंस ने बेहद प्यार दिया और इस फिल्म ने 37 करोड़ 60 लाख रूपये कमाए. इस तरह से यह फिल्म टोटल 616 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी थी, लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के अपने पांचवें वीकेंड के कलेक्शन्स के बारे में, तो इस फिल्म के पांचवें वीकेंड के भी जो कलेक्शन्स थे, वह इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा ट्रेंड करते हुए नजर आए.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4
इस फिल्म ने अपने 30वें दिन 1 करोड़ 85 लाख रूपये कमाए, 31वें दिन 3 करोड़ 60 लाख रूपये कमाए, तो वहीं अपने 32वें दिन भी 3 करोड़ 65 लाख रूपये कमाने में कामयाब रही थी. ऐसे में इस फिल्म के जो टोटल कलेक्शन थे वो 624 करोड़ रूपये के आंकड़ों को पार कर चुके थे. बात की जाए इस फिल्म के अगर 33 और 34वें दिन के बॉक्स ऑफिस की, तो कल इस फिल्म ने अपने 33वें दिन ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर 1.5 करोड़ रूपये की कमाई की है.
आज ये फिल्म अपने 35वें दिन एक बार फिर 1 करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई कर रही है, जिससे कि इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 627 करोड़ रूपये का हो चुका होगा. वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स की बात की जाए तो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 903 करोड़ रूपये के आंकड़ों को पार कर चुकी होगी.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5
कांतारा चैप्टर 1 जिस स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है जल्द ही ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. वैसे आपको क्या लगता है ये फिल्म कांतारा चैप्टर 1 अपने लाइफटाइम में कितना कलेक्शन करेगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




