Mass Jathara Box Office Collection Day 13: आज हम बात करेंगे रवि तेजा की फिल्म मास जतारा के 13 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो एक्शन ड्रामा फिल्म मास जतारा के बारे में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है भानु ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं नागा वामसी. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रवि तेजा, श्री लीला, नवीन चंद्रा और साथ में राजेंद्र प्रसाद.
आपको बताना चाहूंगी यह एक तेलुगु फिल्म है जिसे 31 अक्टूबर को रिलीज किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ओपनिंग भी धीमी ली थी. उसके बाद इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन डाउन होते चले गए और पहले ही हफ्ते में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी थी और दूसरे हफ्ते में आते-आते तो इस फिल्म के कलेक्शन और भी ज्यादा नीचे चले गए.
और ये फिल्म रवि तेजा के लिए एक और फ्लॉप फिल्म साबित हो गई. जी हां आपको बता दें कि मास जतारा फिल्म का टोटल बजट 45 करोड़ रूपये का था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और बात करें इस फिल्म के दो हफ्तों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें रवि तेजा की फिल्म मास दो हफ्ते ने पहले हफ्ते में 15 करोड़ 42 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं इस फिल्म ने सेकंड वीक में तो पूरी तरह से दम तोड़ दिया और इस फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 3 करोड़ 86 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रहा. इसी के साथ मास जतारा फिल्म का अब तक का इंडिया नेट कलेक्शन 19 करोड़ 28 लाख रूपये का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 23 करोड़ 8 लाख रूपये रहा.
बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाई नहीं की, और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 3 करोड़ 12 लाख रूपये का रहा. इसी के साथ मास जतारा फिल्म का दो हफ्तों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 26 करोड़ 20 लाख रूपये का हो चुका है. जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 45 करोड़ रूपये है.
Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24
उस हिसाब से रवि तेजा की मास जतरा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित रही. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




