Mass Jathara Box Office Collection Day 4 | मास जतारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Tuesday, November 4, 2025 11:36 AM

Mass Jathara Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

Mass Jathara Box Office Collection Day 4: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई रवि तेजा की फिल्म ‘मास जतारा’ के चार दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो तेलुगु फिल्म मास जतारा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म को डायरेक्ट किया है भानु ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं नागा वामसी. 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को तेलुगु में रिलीज़ किया था और इस फिल्म के स्टार कास्ट में मास महाराजा रवि तेजा, श्रीलीला और नवीन चंद्रा देखने को मिल रहे हैं.

आपको बता दें कि यहां पर रवि तेजा की फिल्म मास जतारा को जो रिव्यूज मिले थे वो तो एक तरह से डीसेंट थे. यानी कि फिल्म को किसी ने अच्छा कहा, किसी ने ठीक-ठाक, लेकिन फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई. जी हां आपको बता दें कि यहां पर रवि तेजा की पिछली बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और यह फिल्म भी शायद उसी लिस्ट में शामिल होने जा रही है.

क्योंकि जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 45 करोड़ रूपये है, लेकिन फिल्म ने अभी तक यानी कि 4 दिनों में अपने बजट से आधी भी कमी नहीं कर पाई है. हालांकि बात कर ली जाए मास जतारा के अब तक के यानी कि 4 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें रवि तेजा की फिल्म मास जतारा ने शुरुआती दो दिनों में 10 करोड़ 84 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

Mass Jathara Box Office Collection Day 4
Mass Jathara Box Office Collection Day 4

वहीं इस फिल्म ने पहले मंडे तो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ दिया. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने पहले वर्किंग डे यानी कि तीसरे दिन सिर्फ 1 करोड़ 62 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि फिल्म को जो आज मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल की ही तरह है लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में फिर से एक गिरावट देखने को मिल चुकी है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मास जतारा फिल्म अपने चौथे दिन सिर्फ 1 करोड़ 50 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है और इसी के साथ रवि तेजा की मास जतारा फिल्म का शुरुआती 4 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 13 करोड़ 96 लाख रूपये का हो रहा है। तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ 71 लाख रूपये का रहा. बताना चाहूंगी की फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाई नहीं की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ 42 लाख रूपये का रहा.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5

इसी के साथ मास जत्रा फिल्म का शुरुआती 4 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 करोड़ 13 लाख रूपये हो चुका है. जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 60 से 70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करनी होगा. तो अब देखते हैं इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है वैसे आपको क्या लगता है ये फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर और कितना कमाएगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment