Masti 4 Box Office Collection Day 3 | मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Sunday, November 23, 2025 4:14 PM

Masti 4 Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Masti 4 Box Office Collection Day 3: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफता शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 के भी तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाप ज़वेरी ने, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं इंद्र कुमार.

बताना चाहूंगी इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी. और उनके साथ में है तुषार कपूर, अर्शद वारसी, नरगिस फाखरी. बताना चाहूंगी लगभग 70 करोड़ के बजट में बनी मस्ती 4 को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी कम मिली थी, लेकिन दूसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला.

हालांकि तीसरे दिन इस फिल्म के जो कलेक्शन है ना वह कहीं ना कहीं सेकंड डे के मुकाबले फिर भी बेहतर है. लेकिन जितना इस फिल्म का बजट है उस हिसाब से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए और भी बड़ी कमाई करनी होगी. लेकिन फिल्म के जो फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन हैं उतने ज्यादा निकल कर नहीं आए.

Masti 4 Box Office Collection Day 3
Masti 4 Box Office Collection Day 3

जी हां अगर बात करें मस्ती 4 के अब तक के यानी कि तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में आपको बता दें रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 3 करोड़ 12 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा ड्रॉप देखने को मिला और फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 2 करोड़ 78 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज कहीं ना कहीं इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है, वो कल से भी ज्यादा बेहतर है.

और फर्स्ट डे के मुकाबले भी आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ग्रोथ आ चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी फर्स्ट और सेकंड डे के मुकाबले आज अच्छा खासा उछाल आया है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मस्ती 4 अपने तीसरे दिन लगभग 3 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9

और इसी के साथ मस्ती 4 का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 9 करोड़ 15 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ 94 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी कोई खास कमाई नहीं की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ 26 लाख रूपये का रहा.

इसी के साथ मस्ती 4 का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वो 13 करोड़ 20 लाख का हो चुका है, तो फिल्म ने पहले वीकेंड में तो ठीक-ठाक कमाई की लेकिन कल है मंडे कल से इस फिल्म के टिकट रेट्स भी कम हो जाएंगे. ऊपर से वर्किंग डेज भी शुरू हो जाएंगे, तो देखते हैं कि यह फिल्म कल से बॉक्स ऑफिस पर कैसा होल्ड बनाकर रखती है.

हालांकि फिल्म को हिट होने के लिए अभी तो बहुत ज्यादा कलेक्शन करना होगा. वैसे आपको क्या लगता है मस्ती 4 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाएगी या नहीं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी हीअपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment