Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 10: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में. तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में धनुष और कृति सेनन हमें देखने को मिल रहे हैं.
95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पिछले हफ्ते जब रिलीज किया था तब तो इस फिल्म के पास अच्छी खासी स्क्रीन थी और इस मूवी ने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली थी.
लेकिन आप सबको पता है कि इस हफ्ते धुरंधर रिलीज हो गई है. जिसके चलते तेरे इश्क में फिल्म की जो स्क्रीन्स है वो सेकंड वीक में काफी कम कर दी गई है. जी हां आपको बता दें कि दूसरे हफ्ते में ये फिल्म दुनिया भर में लगभग 1000 से 1500 स्क्रीन्स पर चल रही है और वहां पर भी फिल्म के जो पर डे के शोज़ हैं वो काफी कम हो चुके हैं.
लेकिन अच्छी बात यह है कि ये फिल्म कम स्क्रीन्स और कम शोज़ पर भी जितनी तगड़ी कमाई कर रही है उसे देखकर लगता है कि यह मूवी अभी तो सिनेमाघरों में दो-ती हफ्ते तक और चल सकती है. हालांकि आपको बता दें कि यहां पर तेरे इश्क में फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है.

अगर बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं के अब तक के यानी कि 10 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती 8 दिनों के अंदर 90 करोड़ 53 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन तीनों भाषाओं से किया था. वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार उम्मीद से बेहतर कमाई की. जी हां इस फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन 5 करोड़ 65 लाख इंडियन मार्केट में रहे.
अगर बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी सॉलिड हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने दूसरे संडे यानी कि 10वें दिन 6 करोड़ 50 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेजेज से कमा रही है.
इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती 10 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 101 करोड़ 68 लाख का हो रहा है. जी हां फाइनली ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 121 करोड़ 76 लाख का हो चुका है और विदेशों में भी फिल्म की कमाई अभी भी बढ़ती जा रही है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9
और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 18 करोड़ 24 लाख का कर लिया है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 10 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 140 करोड़ रूपये का हो रहा है. जी हां फिल्म का बजट है 95 करोड़ रूपये और फिल्म ने दुनिया भर में 140 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है. उम्मीद की जा रही है आने वाले समय में ये फिल्म आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी.
लेकिन देखना यह है कि क्या ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं. वैसे फिल्म तो ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है. वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




