Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 6: इस हफ्ते रिलीज हुई धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में दिन पे दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती जा रही है. तो आज हम बात करने वाले हैं तेरे इश्क में फिल्म के 6 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धमाकेदार कमाई की कि सबके होश उड़ गए.
जी हां इस फिल्म के रिलीज होने के पहले सभी को क्या उम्मीदें थी कि ये मूवी लाइफटाइम कलेक्शन शायद 100 करोड़ रूपये के आसपास का करेगी. लेकिन आपको बता दें कि यहां पर फिल्म को अभी पहला हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ. लेकिन इस फिल्म ने दुनिया भर में ऑलरेडी 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर ली और जिस तरह इस फिल्म को पब्लिक का प्यार मिलता जा रहा है उसे देखकर लगता है कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी धमाकेदार कलेक्शन करेगी.
आपको बता दें कि यहां पर तेरे इश्क में फिल्म बॉलीवुड की मूवी है और इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया है. अगर बात करें इस फिल्म के सभी भाषाओं के कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में तमिल सुपरस्टार धनुष, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन साथ में प्रकाश राज हमें देखने को मिल रहे हैं.

95 करोड़ के बजट में बनी तेरे इश्क में जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया था और रिलीज होते ही इस फिल्म ने पहले दिन धनुष के करियर की वन ऑफ द बिगेस्ट ओपनिंग ली थी. उसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई. तीसरे दिन संडे की वजह से भी बड़ा ग्रोथ आया और सब ने सोचा था कि मंडे तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी स्पीड कम कर देगी.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तेरे इश्क में फिल्म ने अपने चौथे पांचवें दिन भी शानदार कमाई की और यहां तक कि आज इस फिल्म का 6वां दिन है उसके बावजूद भी इस फिल्म के कलेक्शन की स्पीड कम होने का नाम नहीं ले रही और अब ऐसा लगता है कि ये फिल्म शायद अगले हफ्ते में धुरंधर को भी एक बड़ी टक्कर दे सकती है.
वैसे इस वक्त अगर बात करें तेरे इश्क में फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती 4 दिनों में 62 करोड़ 47 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने मंगलवार तो सबको हैरान कर दिया.
जी हां हम सबको लग रहा था कि यह फिल्म पहले मंगलवार शायद 89 करोड़ कमाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस फिल्म ने अपने पांचवें दिन 10 करोड़ 11 लाख रूपये की शानदार कमाई की. जितना हमने सोचा था उससे भी बेहतर कलेक्शन इस फिल्म के पांचवें दिन निकल कर आए. हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूुपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी सी डाउन हो चुकी है.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज हल्की-फुल्की और भी ड्रॉप हो गई है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने छठे दिन 8 करोड़ 25 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर रही है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 6 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 81 करोड़ 3 लाख रूपये का हो रहा है.
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 96 करोड़ 78 लाख रूपये रहा. बता दें इस फिल्म ने अभी तक विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 6 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 105 करोड़ 85 लाख का हुआ है. जी हां फाइनली ये फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रूपये से भी काफी ज्यादा कमाई कर चुकी है.
हालांकि कल भी इस फिल्म के कलेक्शन पूरी तरह से लाजवाब रहेंगे. लेकिन देखना ये है कि इस फिल्म का जैसे ही दूसरा हफ्ता शुरू होगा, दूसरे हफ्ते में धुरंधर, अखंडा 2 जैसी बड़ी-बड़ी फिल्में आ जाएंगी तो क्या यह फिल्म दूसरे हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन होल्ड करके रख पाती है या नहीं और दूसरे वीक में इस फिल्म के कलेक्शन और कितने बढ़िया निकल कर आते हैं.
Read Also: Dhurandhar Advance Booking Collection
हालांकि इतना तो कंफर्म है कि तेरे इश्क में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलरेडी सुपर-डुपर हिट बनने वाली है. लेकिन देखना यह है कि इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है। क्या यह फिल्म 150 या 170 करोड़ पे रुकेगी या फिर 200 करोड़ रूपये का भी आंकड़ा पार करेगी.
आपको क्या लगता है दोस्तों तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




