Thamma Box Office Collection Day 15: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्म थामा के 15 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो फिल्म थामा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आज से ठीक 15 दिन पहले रिलीज़ किया गया था. इस फिल्म के लीड में आपको आयुष्मान खुराना के साथ-साथ रश्मिका मंदना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल नजर आए थे.
फिल्म का डायरेक्शन किया था आदित्य सरपोड़दार ने. वहीं इस फिल्म को मैडॉक ने लगभग 145 करोड़ रूपये के बजट के साथ बनाकर तैयार किया था. इस फिल्म से पहले स्त्री 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी और उसके बाद से ही थामा को लेकर ऑडियंस के बीच में काफी अच्छा हाइप था.
हालांकि थामा को ऑडियंस की तरफ से अपने पहले दिन तो काफी अच्छा रिस्पांस मिला और इस फिल्म ने 25 करोड़ रूपये की धमाकेदार ओपनिंग ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर ली, तो वहीं 6 दिनों के वीकेंड में इस फिल्म ने एक दीवाने के दीवाने से मिल रहे टफ कंपटीशन के बावजूद भी 103 करोड़ रूपये कमा लिए थे.

ऑडियंस की तरफ से मिल रहे अच्छे रिव्यूज के बाद थामा के जो पहले हफ्ते के कलेक्शन्स निकल कर आए वो 123 करोड़ रूपये से ज्यादा के रहे. जबकि दूसरे वीकेंड में इस फिल्म के जो कलेक्शन्स थे वो भी लगभग 14 करोड़ से ज्यादा के रहे हैं. इन 14 करोड़ के साथ ही यह फिल्म इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर टोटल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी. जबकि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के जो कलेक्शन्स थे वह 185 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर चुके थे.
लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के वीकडेज के कलेक्शन्स के बारे में तो बताते चले आपको कि यह फिल्म अपने वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा होल्ड करने में कामयाब रही है. फिल्म के कलेक्शन्स जहां अपने 14वें दिन के कल 2 करोड़ रूपये के आंकड़ों को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टच करने में कामयाब रहे. जबकि इस फिल्म के आज यानी कि अपने 15वें दिन के भी जो कलेक्शन्स है वह 2 करोड़ 10 लाख रूपये के आ रहे हैं.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5
ऐसे में ये फिल्म टोटल 141 करोड़ रूपये की कमाई ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी होगी. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 192 करोड़ रूपये कमा चुकी होगी और जल्द ही 200 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल होने वाली है वैसे आपको क्या लगता है ये फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर और कितना कमाएगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




