Thamma Box Office Collection Day 16 | थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Wednesday, November 5, 2025 5:00 PM

Thamma Box Office Collection Day 16
Google News
Follow Us

Thamma Box Office Collection Day 16: आज हम बात करने वाले हैं दीपावली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म थामा के 16 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में तो फिल्म थामा जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य सरपोड़दार ने. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं दिनेश विजान, अमर कौशिक. आपको बता दें मेडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की थामा सबसे महंगी फिल्म है जिसका बजट 15 करोड़ रूपये था. आपको बता दें कि थामा फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं आयुष्मान खुराना, रस्मिका मंदना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फैजल मलिक.

इस फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस फिल्म की जो कमाई है वो अब काफी डाउन होती जा रही है. जी हां आपको बता दें कि भले ही यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ के आंकड़े के करीब आ चुकी है लेकिन बजट के हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी और लग रहा था कि यह फिल्म शायद बॉक्स ऑफिस पर 400-500 करोड़ की कमाई करने वाली थी.

लेकिन इस वक्त अगर बात करें थामा फिल्म के अब तक के यानी कि 16 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदना की फिल्म थामा ने शुरुआती दो हफ्तों में यानी कि 14 दिनों के अंदर 141 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की.

Thamma Box Office Collection Day 16
Thamma Box Office Collection Day 16

जी हां इस फिल्म का 15वें दिन का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 2 करोड़ 7 लाख रूपये रहा. हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को आज जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी कम है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज थोड़ी नीचे रही. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक थामा फिल्म अपने 16वें दिन 1 करोड़ 80 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है.

इसी के साथ थामा फिल्म का शुरुआती 16 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 145 करोड़ 37 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 173 करोड़ 61 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी  इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 197 करोड़ 48 लाख रूपये का हो रहा है. सब कुछ सही रहा तो आने वाले एक-दो दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5

लेकिन जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 145 करोड़ रूपये है और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए दुनिया भर में कम से कम 250 करोड़ रूपये कमाने होंगे, तो देखते हैं यह फिल्म हिट होने इतनी कमाई भविष्य में कर पाती है या नहीं, वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे अपनी राय कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment