Thamma Box Office Collection Day 17 | थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 6, 2025 3:44 PM

Thamma Box Office Collection Day 17
Google News
Follow Us

Thamma Box Office Collection Day 17: आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की फिल्म थामा के 17 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा एक हिंदी फिल्म है. लेकिन इस फिल्म को तेलुगु में भी डब करके 21 अक्टूबर को रिलीज किया था और यह फिल्म दीपावली के मौके पर आई थी, जब इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली थी.

लेकिन आपको बता दें कि यहां पर फिल्म को ऑडियंस की तरफ से और क्रिटिक्स की तरफ से फुल पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे. उसके बावजूद भी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर डीसेंट कमाई की. लेकिन दूसरे हफ्ते से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी नीचे चली गई. हालांकि इस वक्त तो थामा फिल्म को सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है और ये फिल्म तीसरे हफ्ते में आते-आते अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है लेकिन उतने नहीं जितने की इस फिल्म से उम्मीदें थी.

जी हां आपको बता दें कि 145 करोड़ के बजट में बनी थामा फिल्म को सिनेमाघरों में अब 17 दिन हो चुके हैं और अगर बात करें इस फिल्म के 17 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें तो आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने शुरुआती 15 दिनों में 143 करोड़ 62 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Thamma Box Office Collection Day 17
Thamma Box Office Collection Day 17

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 16वें दिन भी 2 करोड़ 7 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. हालांकि बात की जाए आज की तो इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो बिल्कुल कल की ही तरह है, लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग कल के मुकाबले आज थोड़ी सी ड्रॉप हो चुकी है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक थामा फिल्म अपने 17वें दिन 1 करोड़ 95 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है, और इसी के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदना की थामा फिल्म का शुरुआती 17 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 147 करोड़ 64 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 176 करोड़ 38 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी ये फिल्म 17 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर रही है 200 करोड़ 74 लाख रूपये.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

जी हां फाइनली इस फिल्म ने अपने 17वें दिन दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया, लेकिन देखना यह है कि इस फिल्म का कलेक्शन और आगे कितना जाता है. वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment