Thamma Box Office Collection Day 19: आज हम बात करेंगे आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के 19 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा, जिस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजल मलिक देखने को मिल रहे हैं. 145 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में चल रहा है तीसरा हफ्ता.
अब आपको बता दें कि थामा फिल्म ने पहले हफ्ते में बढ़िया कमाई की. दूसरे हफ्ते के कलेक्शन भी एक तरह से ठीक-ठाक रहे, लेकिन जैसे ही इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ बहुत सारी नई-नई फिल्में आ गई जिसके चलते इस फिल्म के कलेक्शन तीसरे वीकेंड में काफी ज्यादा नीचे आ गए. हालांकि आज सैटरडे यानी कि हाफ हॉलिडे होने की वजह से फिल्म की कमाई कल के मुकाबले तो आज फिर भी बेहतर हो रही है.
वैसे आपको बता दें कि थामा फिल्म हिंदी और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज हुई है. अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के दोनों भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने शुरुआती 17 दिनों में 147 करोड़ 64 लाख रूपये की कमाई की थी.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि अपने 18वें दिन सिर्फ 83 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ही कल के मुकाबले 20 से 22% ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक बड़ा ग्रोथ आज आ चुका है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक थामा फिल्म अपने 19वें दिन लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है, इसी के साथ थामा फिल्म का शुरुआती 19 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 149 करोड़ 97 लाख का हो रहा है.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 179 करोड़ 51 लाख रूपये रहा. फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह लगभग 204 करोड़ रूपये की रेंज में हो चुका है, तो फिल्म ने दुनिया भर में ₹204 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर दिया. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट होने के लिए दुनिया भर में कम से कम 250 करोड़ रूपये की कमाई करनी होगी.
तो अब देखते हैं आने वाले दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ रूपये तक का कलेक्शन वर्ल्ड वाइड मार्केट में कर पाती है या नहीं. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमे अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




