Thamma Box Office Collection Day 20 | थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Sunday, November 9, 2025 12:23 PM

Thamma Box Office Collection Day 20
Google News
Follow Us

Thamma Box Office Collection Day 20: आज हम बात करने वाले हैं आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के 20 दिनों के कलेक्शन के बारे में, तो हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा, जिसे हिंदी और तेलुगु दो भाषाओं में 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त तीसरा हफ्ता चल रहा है. बताना चाहूंगी 145 करोड़ के बजट में बनी थामा फिल्म में हमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फैजल मलिक देखने को मिले थे.

साथ ही साथ इस फिल्म में वरुण धवन ऐज अ भेड़िया एक दमदार कैमियो भी नजर आया था. अब आपको बता दें कि मेडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का यह हिस्सा है जिसके चलते रिलीज के पहले इस फिल्म की हाइप काफी तगड़ी बनी थी और सबको लगा था कि यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख देगी, लेकिन आपको बता दें कि थामा फिल्म ने उतनी ज्यादा कमाई नहीं की जितनी कि इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी.

लेकिन फिर भी इस फिल्म का जो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो ऑलरेडी 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है. जी हां अगर बात करें थामा फिल्म के अब तक के यानी कि 20 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने शुरुआती 18 दिनों में 148 करोड़ 36 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Thamma Box Office Collection Day 20
Thamma Box Office Collection Day 20

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 19वें दिन भी 1 करोड़ 51 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि आज संडे है जिसके चलते आज मॉर्निंग वाले शोज़ में इस फिल्म को जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्का सा ग्रोथ देखने को मिल चुका है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक थामा फिल्म अपने 20वें दिन लगभग 1 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है.

इसी के साथ थामा फिल्म का शुरुआती 20 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 151 करोड़ 62 लाख रूपये का हो चुका है. जी हां फाइनली यह फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि इस फिल्म का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 181 करोड़ 56 लाख रूपये का हो चुका है, और बताना चाहूंगी फिल्म ने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं से अब तक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 205 करोड़ 90 लाख रूपये कर लिया है.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1

तो फिल्म का बजट 145 करोड़ रूपये है और यह फिल्म दुनिया भर में 205 करोड़ रूपये  से भी ज्यादा कमा चुकी है. हालांकि देखना यह है कि अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई कर पाती है. वैसे आपको क्या लगता है थामा फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment