Baahubali The Epic Box Office Collection Day 7 : इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली द एपिक को आज बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज हुई 7 दिन पूरे हो रहे हैं और ये फिल्म अपने 7 दिनों में काफी अच्छी कमाई कर रही हैं तो आज हम बात करेंगे फिल्म बाहुबली द एपिक के 7 दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी बाहुबली द एपिक इस हफ्ते यानी कि 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 7 दिन पूरे हो चुके हैं.
आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज़ किया था. जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राणा दगोबटी, रामिया कृष्णन, नसार और सत्यराज. आपको बताना चाहूंगी कि इस फिल्म ने तेलुगु वर्जन में धमाकेदार कमाई की.
हिंदी मार्केट में तो फिल्म का प्रमोशन सही से नहीं हुआ था, जिसके चलते ये फिल्म हिंदी वर्जन में उतना ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई. इसके अलावा फिल्म के तमिलनाडु, केरला और कर्नाटका के कलेक्शन भी एक तरह से काफी डीसेंट निकल कर आए, और देखते ही देखते यहां पर बाहुबली द एपिक ने अपने पहले हफ्ते में यानी कि सात दिनों में दुनिया भर में अच्छी खासी कमाई कर ली.

बात की जाए यहां पर बाहुबली द एपिक की अब तक के यानी कि 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक ने शुरुआती पांच दिनों में 9 करोड़ 41 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से किया था.
वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि छठे दिन भी 2 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेज से की. हालांकि बात की जाए आज की तो दोस्तों आपको बता दें कि आज इस फिल्म के तेलुगु वर्शन की ऑक्यूपेंसी में भी कल के मुकाबले थोड़ा सा ड्रॉप आ चुका है. वहीं हिंदी वर्शन की ऑक्यूपेंसी भी कल के मुकाबले आज थोड़ी कम है. साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्की-फुल्की गिरावट आ चुकी थी.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने सातवें दिन लगभग 1 करोड़ 90 लाख रूपये की कमाई सभी भाषाओं में कर रही है और इसी के साथ बाहुबली द एपिक का पहले हफ्ते में यानी कि 7 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 33 करोड़ 47 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ 8 लाख रहा.
बात की जाए इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन की तो यहां पर बाहुबली द एपिक का पहले हफ्ते में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन हो रहा है 54 करोड़ रूपये का, तो री-रिलीज के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और यह फिल्म फिर से बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट साबित रही. हालांकि देखते हैं कल से नया हफ्ता शुरू हो जाएगा, नई-नई साउथ की और बॉलीवुड की फिल्में आ जाएगी.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5
तो यह फिल्म दूसरे हफ्ते में कितनी स्क्रीन्स पर चल पाती है और इस फिल्म के दूसरे के हफ्ते के कलेक्शन और कितने आगे जाते हैं. बाकी आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




