Baahubali The Epic Box Office Collection Day 9 | बाहुबली द एपिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Saturday, November 8, 2025 5:47 PM

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 9
Google News
Follow Us

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 9: पिछले हफ्ते रिलीज हुई प्रभास की बाहुबली द एपिक के 9 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में आज हम बात करने वाले हैं तो बाहुबली द एपिक पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म के वीकेंड के कलेक्शन तो बढ़िया रहे थे लेकिन वीकडेज में इस फिल्म की कमाई दिन पे दिन डाउन होती चली गई थी.

अब पहले हफ्ते में इस फिल्म के कलेक्शन भी एक तरह से बढ़िया निकल कर आए थे, लेकिन जैसे ही फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कम स्क्रीनंस होने की वजह से यहां पर बॉक्स ऑफिस पर एक धीमी शुरुआत की. जी हां सेकंड वीक जैसे ही आया बाहुबली द एपिक का वैसे ही साउथ और बॉलीवुड की बहुत सारी नई-नई फिल्में आ गई, जिसके चलते बाहुबली द एपिक की दूसरे हफ्ते में स्क्रीनंस काफी कम बची है.

लेकिन कम स्क्रीन पर भी फिल्म के कलेक्शन सभी भाषाओं में अच्छे होते जा रहे हैं. जी हां आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में दुनिया भर में 31 अक्टूबर को रिलीज़ किया था और इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती, राम्या कृष्णन, नसार और सत्यराज.

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 9
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 9

आपको बता दें कि बाहुबली द एपिक को सिनेमाघरों में 9 दिन हो चुके हैं और अगर बात करें इस फिल्म के 9 दिनों की वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक ने अपने पहले हफ्ते के अंदर यानी कि सात दिनों में 33 करोड़ 48 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया था. वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी कि आठवें दिन भी 65 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में कल के मुकाबले 20% से 22% ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज लगभग दुगनी हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक बाहुबली द एपिक अपने 9वें दिन 1 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ बाहुबली द एपिक का शुरुआती 9 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 35 करोड़ 23 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ 18 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 56 करोड़ 10 लाख रूपये की रेंज में हो रहा है, तो इस फिल्म का ना तो बजट का टेंशन है ना किसी और चीज का क्योंकि यह बाहुबली 1 और बाहुबली 2 का मिक्स है.

जहां पर फिल्म के मेकर्स ऑलरेडी पहले दो पार्ट्स से बड़ी कमाई कर चुके थे, तो यहां पर बाहुबली द एपिक जितना भी कलेक्शन करेगी, कहीं ना कहीं फिल्म के मेकर्स के लिए पूरा प्रॉफिट साबित होगा. वैसे आपको क्या लगता है बाहुबली द एपिक मूवी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: HAQ Box Office Collection Day 1

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment