De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Wednesday, November 19, 2025 9:09 AM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6: आज हम बात करने वाले हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की, तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग.

बताना चाहूंगी इस फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ में राकुलप्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर और ईशिता दत्ता हमें देखने को मिल रहे हैं. 100 करोड़ के बजट में बनी सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज होते ही दुनिया भर में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया था और इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले वीकेंड में अच्छी खासी कमाई की.

वहीं फिल्म के वीक डेज के कलेक्शन भी दिन पे दिन बढ़िया होते जा रहे हैं। हालांकि 2 दिन बाद बॉलीवुड की दो-तीन नई फिल्में रिलीज हो जाएगी, तो शायद इस फिल्म के पास दूसरे हफ्ते में उतनी ज्यादा स्क्रीन्स नहीं बचेगी. लेकिन ऐसा लग रहा है जिस तरह से पब्लिक का प्यार और सपोर्ट इस फिल्म को मिल रहा है उस हिसाब से यह फिल्म शायद दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर डटकर कमाई करेगी.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6

हालांकि इस वक्त दे दे प्यार थे 2 को सिनेमाघरों में 6 दिन हो चुके हैं और बात करें इस फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती चार दिनों में 43 करोड़ 20 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने मंगलवार यानी कि पांचवें दिन 5 करोड़ 77 लाख की शानदार कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले फिर से ड्रॉप हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी गिरावट आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने छठे दिन लगभग 4 करोड़ 10 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.

और इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 6 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 53 करोड़ 7 लाख का हो रहा है. जी हां फाइनली यह फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63 करोड़ 55 लाख का हो रहा है और फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और फिल्म का अब तक का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ 28 लाख रूपये का हुआ है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

इसी के साथ सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 6 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो रहा है 79 करोड़ 83 लाख रूपये. जी हां यह फिल्म लगभग 80 करोड़ के आसपास की कमाई शुरुआती 6 दिनों में ही कर रही है. जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया था फिल्म का बजट 100 करोड़ का है.

और इस फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स 60 करोड़ में बिके थे. उस हिसाब से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ के आसपास की कमाई करनी होगी. तो जिस तरह फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किए हैं, उसे देखकर लगता है आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट तो क्या सुपरहिट भी हो सकती है.

बाकी आपको क्या लगता है अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, वह आखिर कहां तक जाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment