De De Pyar De 2 Advance Booking Collection | दे दे प्यार दे 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

By: Sudha Verma

On: Wednesday, November 12, 2025 10:54 AM

De De Pyar De 2 Advance Booking Collection
Google News
Follow Us

De De Pyar De 2 Advance Booking Collection: आज हम आपको बतायेंगे सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो इस हफ्ते रिलीज होने जा रही रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार.

इस फिल्म में एक बार फिर से सुपरस्टार अजय देवगन, राकुलप्रीत सिंह और जावेद जाफरी हमें देखने को मिलने वाले हैं. साथ ही साथ कुछ नए चेहरों की एंट्री हो गई है, जैसे कि आर माधवन, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. अब आपको बता दें कि दे दे प्यार दे 2 रिलीज़ होने वाली है इस शुक्रवार यानी कि 14 नवंबर को और इस फिल्म के रिलीज में समय बचा है सिर्फ 2 दिनों का.

कहीं ना कहीं इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच में जो एक्साइटमेंट है वो ठीक-ठाक बनी हुई है, क्योंकि यह अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म है. इससे पहले उनकी दो फिल्में ऐसी है जो कि फ्रेंचाइजी का हिस्सा रही थी. उसमें से एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुपरहिट रही. वहीं दूसरी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी.

De De Pyar De 2 Advance Booking Collection
De De Pyar De 2 Advance Booking Collection

जी हां आपको बता दें कि इसी साल अजय देवगन के रेड 2 आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी. लेकिन सन ऑफ सरदार 2 बुरी तरह से फ्लॉप हो चुकी थी. लेकिन कहीं ना कहीं यहां पर उम्मीद है कि दे दे प्यार दे 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस बन सकती है.

क्योंकि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 दिन पहले शुरू हुई थी और इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में जो रिस्पांस मिला है वो कहीं ना कहीं सन ऑफ सरदार 2 से काफी बेहतर है. तो बात कर ली जाए दे दे प्यार दे 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का जो शुक्रवार यानी कि फर्स्ट डे का एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 2 करोड़ 73 लाख रूपये का वर्ल्ड वाइड मार्केट में हो चुका है.

Read Also: Jatadhara Box Office Collection Day 6

वहीं शनिवार यानी कि दूसरे दिन की बुकिंग 1 करोड़ 14 लाख की और तीसरे दिन की 1 करोड़ 29 लाख रूपये यानी कि यहां पर दे दे प्यार दे 2 का शुक्रवार, शनिवार, रविवार शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड का जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 5 करोड़ 16 लाख का हो चुका है. तो फिल्म को रिलीज होने में अभी भी दो दिन का समय बाकी है और एडवांस बुकिंग में फिल्म को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है.

अब देखते हैं जब यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग ले पाती है. हालांकि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म बढ़िया होगी. लोगों को पसंद आएगी और यह मूवी अजय देवगन के लिए एक और सुपरहिट साबित रहेगी. बाकी आपको क्या लगता है अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी या नहीं? अपनी राय हमे कमेंट में कमेंट जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment