Dhurandhar Box Office Collection Day 10: धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया और इस फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन पूरी रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं. यहां तक कि इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में इंडियन सिनेमा के जो बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे कि पुष्पा 2, केजीएफ 2, ट्रिपल आर साथ ही साथ बॉलीवुड की पठान, जवान और गदर 2 इन सबको भी पीछे छोड़ दिया.
और इस तरह से फिल्म के कलेक्शन आगे बढ़ रहे हैं. उसे देखकर इतना ही कहूंगी कि अब ये फिल्म 1000 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाने वाली है, क्योंकि इस वक्त इस फिल्म का नशा पूरे देश पर चढ़ चुका है और हर कोई इस फिल्म बार- बार देखने जा रहा है. इसी वजह से फिल्म के कलेक्शन पहले हफ्ते से भी ज्यादा दूसरे हफ्ते में होते जा रहे हैं.
यहां पर धुरंधर फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बहुत ही जल्द अपने नाम करने वाली है. क्योंकि इस साल सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड नाम है कांतारा चैप्टर 1 के, उसके बाद में है छावा. लेकिन जिस तरह से यहां पर धुरंधर फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस को फाड़ के रख दिया है उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का भी लाइफटाइम क्रॉस कर देगी.

साथ ही साथ छावा फिल्म से तो इस फिल्म की कमाई कहीं ज्यादा रहेगी यानी कि पूरे इंडिया में 2025 के अंदर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड नाम हो जाएगा धुरंधर के, तो जब पार्ट वन ही बॉक्स ऑफिस पर इतना बड़ा ब्लॉकबस्टर हो रहा है तो जब अगले साल मार्च में इस फिल्म का पार्ट टू आएगा तो वो बॉक्स ऑफिस को किस तरह से फाड़ के रखेगा.
हालांकि बात करें यहां पर धुरंधर फिल्म की, तो आपको बता दें इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन. अब आपको बता दें कि धुरंधर और धुरंधर पार्ट टू दोनों का टोटल बजट सिर्फ 280 करोड़ रूपये का है.
लेकिन यहां पर धुरंधर ने ही बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो लगभग इस फिल्म के बजट से लगभग दुगनी हो चुकी है, और अभी तो ये फिल्म और भी तेज रफ्तार से कमाई करने वाली है. लेकिन अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि टोटल 10 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 8 दिनों में ही 250 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर दिया था.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 9
जी हां इस फिल्म ने 8 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 252 करोड़ 70 लाख का कर लिया था. अब बात करें इस फिल्म के नौवें दिन की तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने 9वें दिन यानी कि दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो पूरी तरह से हैरान कर देने वाली है. मतलब कि मुझे खुद लग रहा था कि यह फिल्म अपने 9वें दिन ज्यादा से ज्यादा 45 या 48 करोड़ की कमाई करेगी.
लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे शनिवार 50 करोड़ रूपये से भी ज्यादा सिर्फ इंडिया में ही कमाई. जी हां इस फिल्म का नौवें दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 55 करोड़ 34 लाख रूपये का रहा. अब कमाल की बात क्या है कि इस फिल्म के दूसरे शनिवार के इंडिया नेट कलेक्शन तो 55 करोड़ रूपये से ज्यादा के रहे लेकिन इस फिल्म के जो पहले शनिवार की कमाई थी वो सिर्फ 33 करोड़ 10 लाख रूपये की थी.
यानी कि फर्स्ट सैटर डे के मुकाबले इस फिल्म ने अपने सेकंड सैटर डे 20 करोड़ रूपये और भी ज्यादा कमाए. लेकिन अब अगर बात करें इस फिल्म के आज यानी कि दूसरे रविवार के बारे में तो आज तो ये फिल्म सुबह वाले शो से ही हर जगह पर पूरी तरह से हाउसफुल हो चुकी है.
फिर चाहे वो मल्टीप्लेक्सेस हो या सिंगल स्क्रीन्स हो, बड़े-बड़े शहर हो या छोटे-मोटे गांव हो, हर जगह पर इस फिल्म ने दूसरे रविवार सिनेमाघरों को हाउसफुल कर दिया है. साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बीच जो बुकिंग है वो पूरी तरह से खतरनाक हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 10वें दिन लगभग 65 करोड़ रूपये इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
अब एक और हैरान करने वाली बात ये हैं कि फिल्म ने पहले रविवार लगभग 45 करोड़ रूपये कमाए थे. जबकि दूसरे रविवार इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 65 करोड़ का हो रहा है. अब पहले हफ्ते से ज्यादा कमाई ये फिल्म दूसरे हफ्ते में कर रही है. अब अगर टोटल जोड़ लिया जाए, तो आपको बता दें यहां पर धुरंधर फिल्म का शुरुआती 10 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 373 करोड़ 4 लाख रूपये का हो रहा है.
जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 446 करोड़ 71 लाख रूपये रहा. विदेशों में भी इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ के आंकड़े के बिल्कुल करीब आ चुकी है और ये फिल्म अब तक ओवरसीज मार्केट में 98 करोड़ 29 लाख कमा चुकी है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 10 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 545 करोड़ हो रहा है.
जी हां 10 दिनों में इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 550 करोड़ रूपये के आंकड़े के करीब आ चुका है. अब गारंटी है कि कल भी फिल्म के कलेक्शन ताबड़तोड़ रहेंगे और सब कुछ सही रहा तो आने वाले तीन-चार दिनों में इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 700 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर देगा.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
और अब शायद धुरंधर का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ रूपये जाएगा. हालांकि देखना यह है कि ये फिल्म 1000 करोड़ से आगे और कितनी कमाई कर पाती है. क्या ये फिल्म 1000 से 1100 करोड़ पे रुक जाएगी या फिर उससे भी ज्यादा कलेक्शन करेगी.
आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




