Dhurandhar Box Office Collection Day 14: फाइनली धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इस फिल्म की जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई है अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म ने पहले ही 700 करोड़ रूपये से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है. लेकिन ऐसा लगता है कि अगले हफ्ते तक ये फिल्म 1000 करोड़ रूपये क्लब में भी एंट्री ले लेगी.
लेकिन जितना प्यार और सपोर्ट इस फिल्म को मिल रहा है उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म 1000 करोड़ पे भी नहीं रुकेगी और इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ से भी कहीं ज्यादा रहेगा. हालांकि आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म के 14 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी देखने को मिल रहे हैं. आपको बता दें इस फिल्म का बजट 280 करोड़ रूपये का है. जिसमें इस फिल्म के पार्ट टू का भी बजट शामिल है.

तो जहां इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को बनाने में सिर्फ 280 करोड़ रूपये लगाए गए थे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की पार्ट वन यानी कि धुरंधर ने ही बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की है वो लगभग बजट से तीन गुना के करीब हो चुकी है और अभी तो ऐसा लगता है कि ये फिल्म इतनी जल्दी नहीं रुकेगी और आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.
अब अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि 14 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 12 दिनों के अंदर ही 428 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 13वें दिन भी 27 करोड़ 41 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.
हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले 7 से 8% फिर से ड्रॉप हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी कल के मुकाबले आज हल्कीफुल्की गिरावट देखने को मिल चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 14वें दिन लगभग 25 करोड़ रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 12
जो कि 14वें दिन के हिसाब से देखा जाए तो फिर से एक रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन है. हालांकि इसी के साथ धुरंधर फिल्म का दो हफ्तों में यानी कि 14 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 480 करोड़ 91 लाख का हो चुका है और पूरा कंफर्म है कि कल यानी कि 15वें दिन इस फिल्म का जो इंडिया नेट कलेक्शन है वो 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा.
हालांकि ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये फिल्म ऑलरेडी इंडिया में 550 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. जी हां इस फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 575 करोड़ 62 लाख रूपये का हो चुका है. जबकि इस फिल्म के विदेशी कमाई भी 150 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. जी हां धुरंधर फिल्म ने अभी तक विदेशों में यानी कि ओवरसीज मार्केट में 151 करोड़ 38 लाख कमा लिए हैं.
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती दो हफ्तों में यानी कि 14 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 727 करोड़ का हो रहा है. तो ये फिल्म अभी तक तो दुनिया भर में 727 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है. अब कल से कुछ बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो जाएगी, तो शायद इस फिल्म की जो स्क्रीन्स है वह कल से काफी कम कर दी जाएगी.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21
लेकिन फिर भी उम्मीद है कि कम स्क्रीन पर भी धुरंधर फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एक धमाकेदार कलेक्शन करेगी और सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म तीसरा हफ्ता खत्म होने के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी होगी. हालांकि देखना ये है कि 1000 करोड़ के आगे धुरंधर फिल्म का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो और कितना जाएगा?
वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना रहेगा? 1000 करोड़, 1100 करोड़, 1200 करोड़ या फिर उससे भी कहीं ज्यादा. अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




