Dhurandhar Box Office Collection Day 15 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 दिन का कितना

By: ujalaresult

On: Friday, December 19, 2025 2:13 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 15
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 15: फाइनली धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और कमाल की बात तो यह है कि यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती जा रही है. जी हां इस हफ्ते नई फिल्में आ चुकी है. जिसकी वजह से धुरंधर की स्क्रीनंस को थोड़ा कम कर दिया गया है.

लेकिन कम स्क्रीन्स पर भी ये फिल्म पूरे देश भर में हाउसफुल होती जा रही है. एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है ज्योति देश पांडे और लोकेश धर. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह और उनके साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और साथ में राकेश बेदी और सोमिया टंडन.

आपको बताना चाहूंगी यहां पर धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. जी हां पहले हफ्ते में जब फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की तो सबने सोचा था कि शायद दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन कम हो जाएंगे. लेकिन छोटी-मोटी फिल्में इस फिल्म का रास्ता नहीं रोक पाई और इस फिल्म ने सेकंड वीक में भी ऐतिहासिक कलेक्शन किए.

Dhurandhar Box Office Collection Day 15
Dhurandhar Box Office Collection Day 15

लेकिन छोटी-मोटी फिल्मों को हराना छोटी बात है. लेकिन यहां पर अब धुरंधर फिल्म अवतार 3 जैसी एक बड़ी फिल्म के सामने भी डट कर खड़ी है और इस फिल्म के कलेक्शन तीसरे हफ्ते में भी रिकॉर्ड तोड़ होते जा रहे हैं. जी हां आपको बता दें कि अवतार 3 जिसका बज इतना ज्यादा था और सबको लगा था कि अवतार 3 आते ही यहां पर धुरंधर फिल्म सिनेमाघरों से आउट हो जाएगी.

लेकिन कमाल की बात तो ये है कि इस वक्त इंडिया में धुरंधर के पास जितनी स्क्रीन है उससे काफी कम स्क्रीनंस अवतार 3 को दी गई. क्योंकि पब्लिक की अभी भी पहली पसंद धुरंधर बनी हुई है. तो ऐसा लगता है वीकेंड तक तो अवतार 3 के पास फिर भी थोड़ी बहुत ज्यादा स्क्रीन्स रहेगी लेकिन मंडे से वापस धुरंधर को ही सभी स्क्रीन्स दी जाएगी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक इसी तरह रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.

हालांकि इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि 15 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता देंदोस्तों रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 13 दिनों के अंदर 454 करोड़ 20 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 14वें दिन भी 24 करोड़ 68 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 1

हालांकि बात की जाए आज की तो जैसे कि मैंने आपको बताया कि आज से इस फिल्म की जो स्क्रीन्स हैं वो काफी कम कर दी गई है. जी हां यहां पर ज्यादातर साउथ की जो स्क्रीन्स है वो धुरंधर की अवतार के पास चली जा चुकी है. साथ ही साथ हिंदी मार्केट में भी जो प्राइम लोकेशनेशंस है वहां की स्क्रीन्स भी अब 50-50 बढ़ चुकी है अवतार 3 और धुरंधर के बीच में.

लेकिन कम स्क्रीन्स हुई तो क्या यहां पर धुरंधर फिल्म को आज जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो फिर से कमाल की है. साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी पूरी तरह से सॉलिड हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 15वें दिन 21 करोड़ 50 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 15 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 500 करोड़ 38 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां ये फिल्म 15 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 500 करोड़ रूपये का कर रही है. हालांकि आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म का अब तक का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 598 करोड़ 23 लाख रूपये का हो चुका है.

अब इस फिल्म ने दो हफ्तों तक तो विदेशों में धमाकेदार कमाई की, लेकिन जैसे ही फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ विदेशों में ज्यादातर स्क्रीन्स धुरंधर फिल्म की पूरी की पूरी अवतार 3 के पास चली गई क्योंकि आप सब जानते हैं कि अवतार 3 का तो मेन मार्केट ही ओवरसीज है. तो यहां पर कहीं ना कहीं ओवरसीज में इस फिल्म के स्क्रीन्स कम होने की वजह से इस फिल्म के जो विदेशी कलेक्शन है वह अब कम आना शुरू हो चुके हैं.

Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7

हालांकि आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 156 करोड़ 77 लाख रूपये का कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 15 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 755 करोड़ रूपये का हो रहा है. जी हां ये फिल्म शुरुआती 15 दिनों के अंदर दुनिया भर में 750 करोड़ रूपये से भी ज्यादा कमा रही है.

तो फिल्म ने 750 करोड़ रूपये का आंकड़ा तो पार कर दिया है. अब देखते हैं कि कितनी जल्दी ये फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, वह कहां तक जाएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment