Dhurandhar Box Office Collection Day 17: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में 850 करोड़ रूपये से तो ज्यादा की कमाई कर ली. साथ ही साथ इंडियन सिनेमा की जो बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे पठान, गदर और एनिमल इन सब फिल्मों का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी पूरी तरह से पार कर दिया.
जबकि अभी इस फिल्म को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते भी नहीं पूरे हुए और जिस तरह ये फिल्म अवतार 3 के सामने भी दिन पे दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती जा रही है. उसे देखकर लगता है कि भाई साहब अब यह फिल्म आने वाले समय में इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ही 1000 करोड़ रूपये से ज्यादा का करेगी और इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन तो पूरी तरह से हैरान करने वाला रहेगा.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर, जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हमें देखने को मिल रहे हैं. अब आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट तो 280 करोड़ रूपये का है लेकिन इस फिल्म ने जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है, वह पूरी तरह से रिकॉर्ड तोड़ है.
जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म के इंडिया कलेक्शन हो या फिर विदेशी कमाई वो हर जगह पर काफी खतरनाक हो चुकी है और यहां तक कि इस फिल्म ने शुरुआती 15 दिनों में ही 500 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई करके अपने नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड कर लिया था. जी हां आपको बता दें कि इंडिया नेट कलेक्शन आज तक बॉलीवुड की तरफ से 6 से सात फिल्मों ने किया है.

लेकिन यहां पर 500 करोड़ कमाने के लिए धुरंधर फिल्म को सिर्फ 15 दिनों का समय लगा. जबकि जवान को 18 दिन, स्त्री टू को 22 दिन, छावा को 23 दिन, गदर 2 को 24 दिन, वहीं पठान को 28 दिन, तो एनिमल को 38 दिन लगे थे. यानी कि सबसे जल्दी 500 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन धुरंधर फिल्म के नाम हो चुका है. लेकिन इस फिल्म की जो कमाई है अभी भी नहीं रुकी है.
जी हां आपको बता दें कि जहां धुरंधर फिल्म ने शुरुआती 15 दिनों में 503 करोड़ 20 लाख इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार यानी कि 16वें दिन भी 35 करोड़ 28 लाख रूपये इंडिया मार्केट में कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले 12 से 18% ज्यादा है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी काफी बड़ी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 17वें दिन 40 करोड़ रूपये इंडिया में कमा रही है. और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 17 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 578 करोड़ 48 लाख रूपये का हो चुका है.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 9
इसी के साथ धुरंधर फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की एनिमल को भी पीछे छोड़ दिया. शाहरुख खान की पठान को भी और सनी देओल की गदर 2 को भी. जी हां इस वक्त आप इंडिया में बॉलीवुड की तरफ से किस फिल्म ने सबसे ज्यादा इंडिया नेट कलेक्शन किया है, तो यहां पर धुरंधर फिल्म सिर्फ 17 दिनों में ही टॉप फाइव में जगह बना चुकी है.
और पूरी उम्मीदें हैं कि आने वाले समय में ये फिल्म सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन की जगह पर चली जाएगी. वैसे धुरंधर फिल्म ने 17 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन तो 578 करोड़ 48 लाख का कर लिया है। लेकिन इस फिल्म का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 692 करोड़ 71 लाख रूपये का हो चुका है. वहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी काफी तगड़ी कमाई की और इस फिल्म का अब तक का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 168 करोड़ 29 लाख का हो चुका है.
Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 2 | अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिन का कितना रहा
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 17 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 861 करोड़ रूपये हो चुका है. जी हाँ ये फिल्म अभी तक दुनिया भर में 860 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है और 1000 करोड़ रूपये क्लब में एंट्री लेने के लिए इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा 140 करोड़ और कमाना होंगे जो कि सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ दिनों में ये फिल्म आसानी से कमा जाएगी.
तो 1000 करोड़ का आंकड़ा तो धुरंधर फिल्म बहुत ही जल्द पार कर देगी. लेकिन देखना ये है कि 1000 करोड़ के आगे इस फिल्म का जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है और कहां तक जाता है? वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का रहेगा 1100 करोड़ 1200 करोड़ या फिर उससे भी ज्यादा अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें




