Jatadhara Box Office Collection Day 1: सोनाक्षी सिन्हा की साउथ इंडियन फिल्म जटाधरा आज फाइनली बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और ये फिल्म अपने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर रही है इस बारे में आज हम बात करेंगे एक्शन एडवेंचर फैंटसी मिस्ट्री फिल्म जटाधरा जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है वेंकेट कल्याण ने, फिल्म के प्रोड्यूसर है जी स्टूडियोज.
इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं तेलुगु एक्टर सुधीर बाबू और उनके साथ नजर आ रही है बॉलीवुड की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा. अब आपको बता दें कि इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी दो भाषाओं में रिलीज किया है. फिल्म का ट्रेलर तो पूरी तरह से धमाकेदार था और इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन भी अच्छा खासा हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में किया था. लेकिन इसी फिल्म के साथ में बहुत सारी साउथ की और नई-नई बॉलीवुड की फिल्में आ गई.
जिसके चलते इस मूवी को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिल पाई और इसी वजह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतनी बड़ी शुरुआत तो नहीं की, लेकिन आपको बता दें कि बजट के हिसाब से फिर भी फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन डीसेंट निकल कर आ रहा है. हालांकि बात की जाए इस फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन की उससे पहले मैं आपको बता देती हूं जटाधरा फिल्म का बजट स्क्रीन काउंट और रिकवरी.

आपको बता दें कि सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा को दुनिया भर में 1400 स्क्रीनंस पर रिलीज किया गया है, और इस फिल्म का कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन और मार्केटिंग मिलाकर टोटल बजट लगभग 60 करोड़ रूपये का है. अब आपको बता दें कि यह भी एक हिंदी और तेलुगु में रिलीज होने वाली फिल्म है, जिसके चलते इस फिल्म ने भी रिलीज होने से पहले एक डिसेंट रिकवरी ऑलरेडी कर ली थी.
जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म के जो डिजिटल राइट्स थे वो 18 करोड़ में बिके हैं. साथ ही साथ सेटेलाइट राइट्स 12 करोड़ में और फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी 7 करोड़ रूपये में बिक चुके थे, यानी कि यहां पर जटाधरा फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 37 करोड़ की रिकवरी तो ऑलरेडी कर ली है.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
अगर बात करें फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में तो आपको बताना चाहूंगी यहां पर जटाधरा फिल्म को हिंदी मार्केट में ठीक-ठाक स्क्रीनंस मिली है. वहीं तेलुगु स्टेट्स में भी फिल्म को मॉर्निंग शोज़ में बढ़िया रिस्पांस देखने को मिला। तो यह फिल्म पहले दिन हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 3 करोड़ 50 लाख रूपये का कर रही है.
जहां पर फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ 90 लाख रूपये का बनता है. अब आपको बता दें कि इस फिल्म को विदेशों में ज्यादा स्क्रीन पर नहीं रिलीज़ किया और इस फिल्म की स्टार कास्ट भी इतनी बड़ी नहीं है कि विदेशों में फिल्म के कलेक्शन कोई बहुत ज्यादा आए. लेकिन फिर भी यह फिल्म अपने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 1 करोड़ 40 लाख रूपये कमा रही है. इसी के साथ जटाधरा फिल्म का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 5 करोड़ 30 लाख की रेंज में हो रहा है.
तो बजट के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की ओपनिंग थोड़ी कम है, लेकिन उम्मीद करते हैं कि फिल्म को पब्लिक ज्यादा से ज्यादा पसंद करें और कल सैटरडे और परसों संडे इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिल जाए. वैसे अगर आपने फिल्म देख ली है तो ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




