Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 1: धनुष और कृति सेन की मूवी तेरे इश्क में अब सिर्फ मूवी नहीं बल्कि एक इमोशनल मैडनेस लग रही है और एडवांस बुकिंग में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म रांझाना का स्पिरिचुअल सीक्वल होने वाली है. लेकिन क्या ये फिल्म रांझाना की तरह ऑडियंस को पसंद आएगी या नहीं? इस बारे में हम जानने वाले हैं. साथ ही आज हम बात करने वाले हैं इस फिल्म के बजट के बारे में.
एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है इस बारे में और अपने पहले दिन यह फिल्म क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा सकती है इस बारे में भी जानेंगे, तो तेरे इश्क में को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं जो कि इससे पहले अतरंगी रे और रांझाना जैसी क्लासिक स्टोरी दे चुके हैं.
उस फिल्म में भी आपको धनुष नजर आए थे और अब तेरे इश्क में भी धनुष नजर आने वाले हैं. फिल्म का बजट 75 करोड़ का है जो कि प्रोडक्शन वैल्यू के साथ और मार्केटिंग प्रमोशन को मिलाकर 90 करोड़ रुपये का हो जाता है यानी कि फिल्म को हिट होने के लिए 110 करोड़ रूपये की कमाई दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर करनी है ये तो कंफर्म हो चुका है.
लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो बताते चले आपको कि तेरे इश्क में के टीजर और ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से आउटस्टैंडिंग रिस्पांस मिल चुका है. एक बार फिर से धनुष को दिल टूटे हुए आशिक के रोल में ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है. लेकिन इस बार फीमेल कबीर सिंह यानी कि कृति सेनन इस फिल्म में कबीर सिंह वाले रोल में नजर आने वाली है.

उनका रोल भी इस फिल्म में काफी इंटरेस्टिंग और बेहतरीन नजर आ रहा है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और टीजर और ट्रेलर में दिखाए गए शॉट्स यह कंफर्म कर चुके हैं कि इस फिल्म में आपको एक इंटेंस लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है, और इस इंटेंस लव स्टोरी में इमोशनल ड्रामा और रिवेंज भी देखने को मिलने वाला है.
यानी कि काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड कोई एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहा है जिसमें रिवेंज, ड्रामा और लव स्टोरी तीनों चीजें देखने को मिलेगी. बताते चले दोस्तों आपको कि आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को करने के लिए धनुष ने ही लगभग 25 करोड़ रूपये की फीस ली है. तो वहीं कृति सेनन ने भी 6 करोड़ रूपये की फीस ली है.
ऐसे में इस फिल्म की स्टार कास्ट ने तो काफी कम फीस ली है, लेकिन फिल्म के प्रोडक्शन डिज़ाइन और फिल्म के बीजीएम और विजुअल्स देखने के बाद ये कंफर्म है कि इस फिल्म पर पैसा अच्छा खासा खर्च किया गया है. लेकिन अगर बात की जाए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की, तो बताते चले आपको कि फिल्म को ऑल ओवर इंडिया में अब तक 3000 स्क्रीनंस पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही थी.
Read Also: Masti 4 Box Office Collection Day 4
लेकिन अब ये फिल्म 3500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर ऑल ओवर इंडिया में रिलीज होती हुई नजर आ रही है. फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो अब 5000 से ज्यादा शो पर ओपन कर दी गई है और इन 5000 शो पर इस फिल्म के एडवांस ने ऑलरेडी 500 से ज्यादा टिकट के आंकड़े को पार कर दिया है. जी हां आप सभी को बताते चलें कि धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म को देखने के लिए यूथ, कपल्स और फैमिली ऑडियंस काफी एक्साइटेड नजर आ रही है.
फिल्म के 500 से ज्यादा टिकट ऑल ओवर इंडिया में अपनी रिलीज़ से 2 दिन पहले ही बेचे जा चुके हैं, और इन 500 टिकट के साथ ही इस फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन वो ऑल इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 30 लाख रूपये के आंकड़े को ऑलरेडी क्रॉस कर चुका है, जो कि एक तरह से इस साल की वन ऑफ द बेस्ट ओपनिंग है. बताते चले आपको कि अक्षय, आमिर और अजय देवगन की इस साल रिलीज़ होने वाली बड़ी-बड़ी फिल्मों ने भी अपनी रिलीज़ से 2 दिन पहले 1 करोड़ की एडवांस को पार नहीं किया था.
लेकिन यहां पर धनुष की फिल्म तेरे इश्क में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज़ से दो दिन पहले ही 1 करोड़ 30 लाख रूपये के आंकड़े को ऑलरेडी पार कर चुकी है. ब्लॉक सीट्स के साथ इस फिल्म की जो एडवांस है वो ऑलरेडी 3 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. आज भी इस फिल्म के जो एडवांस बुकिंग कलेक्शन्स है उसमें काफी अच्छा पिकअप देखने को मिल रहा है.
फिल्म के पर घंटे 1000 से 2000 टिकट बुक माय शो पर सेल हो रहे हैं, तो वहीं इस फिल्म के आज भी 500 से ज्यादा टिकट सेल होते हुए नजर आ रहे हैं. यानी कि ये फिल्म आज रात तक 1 लाख के टिकट आंकड़े को पार कर देगी और फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन ऑल इंडिया ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रूपये और ब्लॉक सीट्स के साथ लगभग 5.5 से 6 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर देगा. यह फिल्म ऑडियंस के बीच काफी अच्छा बज लिए हुए है.
Read Also: Tere Ishq Mein Advance Booking Collection
ग्राउंड लेवल पर इस फिल्म को लेकर काफी अच्छी पब्लिसिटी और क्रेज देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि तेरे इश्क में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सभी को सरप्राइज़ करने वाली है और इस फिल्म के कलेक्शन्स अपने पहले ही दिन के 16 से 20 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पार करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अगर इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छे रिव्यूज मिलते हैं, तो हो सकता है कि इस फिल्म के कक्शंस 20 करोड़ रूपये के भी आंकड़े को पार करते हुए 25 करोड़ रूपये तक के आंकड़े को टच कर दे.
बताते चले आपको कि अगर इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छे रिव्यूज मिलते हैं तो यह फिल्म अपने पहले दिन 15 से 20 करोड़ रूपये तीन दिनों के वीकेंड में लगभग 45 से 50 करोड़ रूपये और अपने लाइफटाइम में 120 से 150 करोड़ रूपये की कमाई सिर्फ इंडिया से कर सकती है.
Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4
ओवरसीज में भी धनुष की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि यह फिल्म ओवरसीज से भी अपने 3 दिनों के वीकेंड में लगभग 20 करोड़ रूपये और लाइफटाइम में 30 से 40 करोड़ रूपये की कमाई कर सकती है. यानी कि रांझाना 2.0 यानी कि तेरे इश्क में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार करती हुई नजर आ रही है.
फिल्म को हिट होने के लिए मात्र 120 करोड़ रूपये चाहिए. ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म ऑलरेडी नजर आ रही है. बाकी आप इस रोमांटिक ड्रामा के लिए कितना एक्साइटमेंट है हमें अपनी राय कमेन्ट में जरूर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




