Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Sunday, November 30, 2025 11:26 AM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की जो ब्लॉकबस्टर कमाई है वो दिन पे दिन तेज रफ्तार से बढ़ती जा रही है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन फर्स्ट डे से भी ज्यादा रहे.

लेकिन आपको बता दें कि तीसरे दिन तो इस मूवी ने और भी बड़ा कमाल कर दिया और फिल्म के थर्ड डे के कलेक्शन पहले और दूसरे दिन से भी काफी ज्यादा बेहतर है. तो आज हम आपको बताएंगे तेरे इश्क में फिल्म के तीन दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.

रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर वो धमाका कर दिया जो कि ना अक्षय कुमार कर पाए थे ना अजय देवगन ना ही आमिर खान. जी हां आपको बता दें कि यहां पर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 और आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से भी बड़ी ओपनिंग लेकर सबको चौका दिया.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 3

कहीं ना कहीं इस फिल्म का ट्रेलर ही फिल्म के लिए अच्छा खासा बज क्रिएट कर चुका था. ऊपर से फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे. जिसे देखकर ही लग रहा था कि भाई साहब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी. लेकिन इतना बड़ा धमाका कि भाई अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान की फिल्मों के भी ओपनिंग डे कलेक्शन इस फिल्म ने पार कर दिए.

अब पहला दिन तो सिर्फ शुरुआत थी. अब मूवी को अच्छे रिव्यूज मिले जिसके चलते इस फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में और भी अच्छा खासा उछाल देखने को मिला और देखते ही देखते यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में दुनिया भर में शानदार कमाई कर चुकी है. लेकिन बात करें फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के कलेक्शन के बारे में.

तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 17 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक डिसेंट ग्रोथ दिखाया. जी हां हम सबको लग रहा था कि दूसरे दिन तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमाई करेगी.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 2

लेकिन फर्स्ट डे के मुकाबले सेकंड डे ग्रोथ तो आया पर उतना बड़ा नहीं और इस फिल्म ने अपने सैटर डे यानी कि सेकंड डे 18 करोड़ 25 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन तीनों भाषाओं से किया. लेकिन बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि यहां पर तेरे इश्क में फिल्म को अपने तीसरे दिन जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है, वो पहले और दूसरे दिन से भी काफी ज्यादा बेहतर है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी फर्स्ट और सेकंड डे के मुकाबले तीसरे दिन अच्छा खासा ग्रोथ आ चुका है, फिर चाहे वह हिंदी मार्केट हो या तमिल या तेलुगु वर्जन हो, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने तीसरे दिन 1 करोड़ 50 लाख रूपये की शानदार कमाई इंडियन मार्केट में तीनों लैंग्वेजेस से कर रही है.

इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 54 करोड़ 81 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां पहले वीकेंड में ही यह फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर रही है. जबकि आपको बता दें कि इस फिल्म का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 65 करोड़ 38 लाख रूपये का हो रहा है.

तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने काफी तगड़ी कमाई की. साथ ही साथ इस फिल्म के जो विदेशी कलेक्शन है वो भी एक तरह से ठीक-ठाक रहे हैं. जी हां इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 7 करोड़ 86 लाख अब तक कमा लिए हैं. इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का शुरुआती तीन दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन हो रहा है 73 करोड़ 84 लाख रूपये.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 16

तो फिल्म का बजट 95 करोड़ रूपये है और फिल्म तीन दिनों में ही 73 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब देखना ये है कि कल मंडे है तो कल से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा होल्ड बनाकर रखती है. हालांकि जितने अच्छे रिव्यूज इस फिल्म को मिले हैं, जितना पब्लिक इस फिल्म को सपोर्ट कर रही है, उसे देखकर लगता है कि भाई साहब यह फिल्म वर्किंग डेज में भी अच्छी खासी कमाई करेगी.

सब कुछ सही रहा तो इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन ही 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है. हालांकि देखना यह है कि यह फिल्म 100 करोड़ से आगे और कितनी कमाई करेगी? क्या यह फिल्म 120, 130 या 150 करोड़ पे रुकेगी या फिर 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री लेगी. वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment